भोपाल व आसपास बारिश से बड़ा तालाब फिर लबालब, भदभदा के 2 गेट खोले, केरवा के 4 और कलियासोत का 1 गेट खुला

Updated on 24-08-2024 01:12 PM
भोपाल। राजधानी और आसपास के जिलों में दो दिन से हो रही वर्षा के चलते एक बार फिर बड़ा तालाब लबालब हो गया। इसके चलते शुक्रवार रात आठ बजे भदभदा डैम का एक गेट नंबर छह खोला गया। देर रात भदभदा का एक और गेट खोल दिया गया। वहीं केरवा डैम के चार गेट खोले गए हैं। कलियासोत डैम का भी एक गेट खोला गया है।वहीं दूसरी तरफ तेज वर्षा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों, कालोनियों में जलभराव हो गया।इस वजह से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान 50 से अधिक क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। वर्षा के दौरान नगर निगम,बिजली कंपनी आदि द्वारा की गई तैयारियों की पोल खुल जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदार व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं करते हैं।

शहर में इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव

शहर में हर वर्ष जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा तैयारियां की जाती हैं लेकिन जब भी तेज वर्षा होती है तो स्थिति जस की तस बन जाती है। शहर के करोंद,हाउसिंग बोर्ड, टीलाजमालपुरा, नारीयल खेड़ा, शाहजहांनाबाद,छोला, भानपुर, मालीखेड़ी, कोलुआ, दामखेड़ा, आनंद नगर, कोलार, संत हिरदाराम नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर और निचली कालोनियों में जलभराव हो गया।इस वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेट्रो के कार्य ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

पुराने शहर में करोंद चौराहे से सिंधी कालोनी तक मेट्रो रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है। इसके लिए कंपनी द्वारा सड़कों पर बेरिकेटिंग कर काम किया जा रहा है। इससे यहां पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम ही बची है। जो जगह बची है वह जर्जर है।वर्षा होने से यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।इस वजह से यहां पर घंटों तक जाम लगा रहता है।

50 से अधिक क्षेत्रों में बिजली गुल

वर्षा के कारण शहरी और ग्रामीण के लगभग 50 से अधिक क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।शहर के लांबाखेड़ा, नवीबाग, करोंद, पलासी, छोला, भानपुर, मालीखेड़ी, कोलुआ, दामखेड़ा, हाउसिंग बोर्ड, आरीफ नगर, डीआइजी बंगला, सिंधी कालोनी, टीलाजमालपुरा,नारीयल खेड़ा, गौतमनगर सहित अन्य क्षेत्रों में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि जानकारी मिलने पर बिजली अमले द्वारा सुधार कार्य कर आपूर्ति शुरू कर दी गई थी।

केरवा भी लबालब, अब कलियासोत की बारी

तेज वर्षा से बड़ा तालाब अपने 1666.80 तय जलस्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में रात करीब आठ बजे भदभदा डैम का एक गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। रात 11 बजे एक और गेट खोला गया। वहीं केरवा डैम भी अपने 509.93 मीटर तय जलस्तर पर पहुंच गया। ऐसे में इसके भी चार गेट खुल गए। वहीं कलियासोत डैम का भी एक गेट खोला गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.