उद्योगपतियों के बेहतर काम से सरकार को मिलती है समाज कल्याण की ताकत सीएम शिवराज

Updated on 29-07-2023 12:58 PM

भोपाल। उद्योगपति हमारे प्रदेश की ताकत हैं। जब वे बेहतर काम करते हैं तो सरकार के पास सामाजिक क्षेत्र में और बेहतर काम करने की गुंजाइश बनती है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए जितना जरूरी कृषि की प्रगति है उतना ही जरूरी औद्योगिक विकास भी है। मैं आपका अभिनंदन करने इसलिए आया हूं, क्योंकि आपके प्रयासों और प्रगति से प्रदेश और सरकार को शक्ति मिलती है। यह विचार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार की शाम को यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) में नईदुनिया-नवदुनिया द्वारा आयोजित कैप्टंस आफ इंडस्ट्री सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 40 अग्रणी उद्यमियों एवं उद्योगपतियों को कैप्टंस आफ इंडस्ट्री ट्राफी देकर सम्मानित किया।


विकास के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान

उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर हमको आर्थिक विकास करना होगा तो दूसरी ओर सामाजिक क्षेत्र में काम करके प्रदेश के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करना होगा। हमने ऐसा किया भी है। अनेक चुनौतियों का सामना करके विकास का रास्ता बनाया है। आर्थिक और सामाजिक विकास की जो गति है उसका भी श्रेय मैं आप उद्यमियों को ही दूंगा, क्योंकि आपने भी चुनौतियों के समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे खुशी है कि अपने इन्हीं प्रयासों के कारण आपने यह मुकाम हासिल किया है और कैंप्टंस आफ इंडस्ट्री बने हैं।


ऐसे हुआ प्रदेश का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमने सरकार की कमान संभाली तो मध्य प्रदेश के जीडीपी का आकार 71 हजार करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 15 लाख करोड़ हो रही है। उस दौरान प्रदेश के कुल बजट का आकार 21 हजार करोड़ था, जबकि 2012 तक हमने एक लाख करोड़ का मुकाम हासिल किया। फिर 2021 तक हमने दो लाख करोड़ रुपये को पार किया। जब 2023-24 का बजट पेश किया तो इसका आकार तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपये था। इसी बजट का चमत्कार है कि हमने पूंजी व्यय किया। शानदार राजमार्ग, सिंचाई परियोजनाएं, पावर प्लांट, सोलर प्लांट तक लगाए और लगाते जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था में हमारा योगदान बढ़ा है।


सोशल सेक्‍टर में लगाना होगा धन

मुख्‍यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि आप टैक्स पेयर्स हैं। कई बार चर्चा होती है कि यह टैक्स पेयर्स का पैसा है, लेकिन मैंने कहा यह सोशल सेक्टर है, इसमें धन लगाना पड़ेगा। विशेष तौर पर महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने होंगे जो हम कर रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना इसी के उदाहरण हैं, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ कर दी है। 2012 में मध्य प्रदेश में एक हजार पर 912 महिलाएं थीं, अब 976 बेटियां हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.