ठेकेदार की लापरवाही से दीवाली पर उजड़ गया मजदूर का परिवार, निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरे बाइक सवार, 1 की मौत

Updated on 01-11-2024 12:07 PM

धार। मध्य प्रदेश के धरमपुरी थाना अंतर्गत ग्राम सुराणी के पास बीती रात निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में बाइक सवार तीन युवक गिर गए, जिसमें एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।


घटना तब हुई जब तीनों धामनोद पलाश चौराहे से खोड़ी मोवड़ी उमरबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के आसपास किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या चेतावनी संकेत न होने के कारण यह दुर्घटना हुई।


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई और 108 एंबुलेंस तथा 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत धरमपुरी के सरकारी अस्पताल पहुंचा गया। वहीं धरमपुरी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


  • मृतक: सूरज पिता राजू। उम्र 22 वर्ष निवासी खली मोवड़ी उमरबन।
  • घायल: राहुल पिता गलसिंह उम्र 20 वर्ष, खोड़ी मोवड़ी निवासी उमरबन।
  • घायल: गलसिंह पिता सुखराम, खोड़ी मोवड़ी, निवासी उमरबन।


बुधवार की भी हुई थी दुर्घटना, मासूम की हो गई थी मौत


क्षेत्र में बुधवार को भी सड़क दुर्घटना हुई थी। तब लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम घटगारा से कुछ दूर स्थित निजी स्कूल के पास तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चार वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।


मृतक बच्चे का नाम ठाकुर पुत्र रामेश्वर मोगिया निवासी कल्याणपुरा बताया गया है। वह अपने पिता व मां सीमाबाई के साथ बाइक से जा रहा था। ये लोग ग्राम बोराली में अपनी रिश्तेदारी में महिला की मौत होने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.