सूखत तय नहीं होने से कई वेयरहाउस में खरीदी अटकी

Updated on 10-07-2025 01:47 PM

प्रदेश में 7 जून से मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन खरीदी व्यवस्था पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। सरकार को करीब 400 खरीदी केंद्र खोलने थे, लेकिन तीन दिन बाद भी अब तक केवल 280 केंद्र ही शुरू हो पाए हैं। अधिकांश खरीदी केंद्र वेयरहाउस परिसरों में बनाए गए हैं, लेकिन वहां भी स्टॉक को लेकर असमंजस बना हुआ है। मूंग में इस समय नमी है।

खरीदी के बाद जब यह वेयरहाउस में रखा जाएगा, तो उसमें सूखत आना तय है। लेकिन अब तक यह तय नहीं किया गया है कि सरकार कितनी सूखत स्वीकार करेगी। इस वजह से कई वेयरहाउस में खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। वेयरहाउस संचालकों का कहना है कि सरकार उन्हें प्रति क्विंटल 8 रुपए महीना किराया देती है।

यदि मूंग में 1 प्रतिशत भी सूखत आती है, यानी 1 क्विंटल पर 700 ग्राम वजन कम होता है, तो उन्हें लगभग 60 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो जाएगा। ऐसे में अगर मूंग का स्टॉक 6 महीने रखा गया, तो उन्हें कुल किराया 48 रुपए मिलेगा, लेकिन नुकसान 60 रुपए तक होगा। यानी वेयरहाउस को सीधे 12 रुपए प्रति क्विंटल की हानि उठानी पड़ सकती है।

कई जगह बारदाने का इंतजार

खरीदी शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक 280 सेंटर ही बने हैं। इनमें से भी कई शुरू होने में दिक्कत आ रही है। कई सेंटर पर बारदाना नहीं पहुंचा है, जिसके कारण खरीदी शुरू नहीं हो पाई है। वहीं कुछ व्यापारी मुहूर्त के इंतजार में खरीदी शुरू नहीं कर रहे हैं। हालांकि दो से तीन दिनों में इन केंद्रों पर खरीदी शुरू हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी 400 केन्द्र शुरू कर दिए जाएंगे।

100 क्विं. से अधिक नहीं बेच सकेंगे मूंग

जिन जिलों में मूंग की उत्पादकता 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से अधिक है, वहां 1 हेक्टेयर पर 12 क्विंटल ही मूंग खरीदी जाना है। वहीं जिन जिलों में उत्पादकता 12 क्विंटल से कम है, वहां उत्पादकता के हिसाब से मूंग खरीदी जाना है। इस लिहाज से 1 हेक्टेयर पर किसान से विदिशा में 10 क्विंटल, खंडवा में 11, राजगढ़ और बुरहानपुर में 10.50, सागर में 7.80, दमोह में 10.25, छतरपुर में 6.40, मुरैना में 7, शिवपुरी में 7.90 और खरगोन में 8.50 क्विंटल मूंग ही खरीदी जाएगी। किसी भी सूरत में एक किसान से 100 क्विंटल से अधिक मूंग नहीं खरीदी जाएगी।

हो सकता है घाटा

मूंग में सरकार कितना प्रतिशत नमी स्वीकार करेगी यह तय नहीं कर पाई है। ऐसे में वेयरहाउस संचालकों को घाटा हो सकता है। इसी कारण कई वेयरहाउसों पर खरीदी भी शुरू नहीं हो पाई है। 

- नवनीत रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.