मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयास से टीकमगढ़ शहर को उत्तरप्रदेश के बाँध से मिलेगा पेयजल

Updated on 13-06-2024 06:52 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से टीकमगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था के समाधान के लिए उत्तरप्रदेश सरकार जमरार बाँध (ललितपुर, उ.प्र.) से 1.00 एम.सी.एम. जल प्रदाय किए जाने पर सहमति हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में सुचारू पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने के प्रशासन को निर्देश दिए थे। इस क्रम में उन्होंने अपनी ओर से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने टीकमगढ़ में पेयजल समस्या उत्पन्न होने की जानकारी मिलते ही त्वरित कदम उठाए और उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा था कि "टीकमगढ़ नगर में जलापूर्ति जामनी नदी से की जाती है। ग्रीष्म ऋतु में जामनी नदी में पानी का प्रवाह कम हो जाने से तथा जामनी नदी के अप स्ट्रीम में उत्तरप्रदेश में जामनी बाँध और भौराट बाँध के निर्माण के कारण टीकमगढ़ शहर में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। टीकमगढ़ शहर के पेयजल संकट का जमरार बाँध से 1.00 एम.सी.एम. पानी प्रदाय किए जाने की स्थिति में समाधान संभव है। अनुरोध है कि टीकमगढ़ शहर के पेयजल के लिए उत्तरप्रदेश में ललितपुर जिले में स्थित जमरार बाँध से 1.00 एम.सी.एम. जल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर टीकमगढ़ शहर एवं प्रदेश की जनता को अनुग्रहित करें"। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पत्र पर संज्ञान लिया और इस तरह टीकमगढ़ के लगभग दो लाख निवासियों को अब पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेजे पत्रोत्तर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापक जनहित को देखते हुए टीकमगढ़ के निवासियों के लिए इस माह जमरार बांध से 0.72 एम.सी.एम. जल उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जामनी बाँध वर्ष 1973 में निर्मित हुआ था और भौरट बाँध वर्तमान में निर्माणाधीन है। इन बाँधों के कारण जामनी नदी के माध्यम से जाने वाला पानी अवरूद्ध नहीं हुआ है। टीकमगढ़ के बरीघाट स्टापडेम की जल भंडारण क्षमता पेयजल आपूर्ति के मान से कम है, इसलिए उत्तरप्रदेश सरकार ने जमरार बाँध से टीकमगढ़ के नागरिकों के लिए पेयजल व्यवस्था का निर्णय लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.