31 नर्सिंग कालेजों में मिले डुप्लीकेट शिक्षक, समाप्त हो सकती है मान्यता

Updated on 29-06-2023 06:28 PM

 भोपाल । हाई कोर्ट के सख्त रवैये के बाद भी प्रदेश के नर्सिंग कालेजों में गड़बड़ी नहीं रुक रही है। वर्तमान सत्र में प्रदेश के नर्सिंग कालेजों के निरीक्षण में 31 में डुप्लीकेट फैकल्टी (शिक्षक) मिले हैं। यानी एक शिक्षक का नाम एक से अधिक कालेज में दर्ज मिला है।

निरीक्षण करने वाली टीम ने फैकल्टी की यूनिक आइडी के आधार पर इसकी पहचान की है। इनमें 10 कालेजों पर मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने 10-10 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

काउंसिल ने कालेजों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कालेजों की मान्यता समाप्त की जा सकती है।

काउंसिल के अधिकारियों ने बताया कि कुछ कालेज ऐसे भी हैं, जिनके यहां से फैकल्टी छोड़कर दूसरे संस्थान में चला गया है। कालेज प्रबंधन ने इसकी सूचना काउंसिल को नहीं दी।

इस कारण उन पर दो लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग कालेजों में गड़बड़ी को लेकर ला स्टूडेंट एसोसिएशन के विशाल बघेल ने पिछले वर्ष हाई कोर्ट में याचिका लगाई थी।

एसोसिएशन ने कोर्ट के माध्यम से नर्सिंग काउंसिल से कालेजों के दस्तावेज प्राप्त किए। इनका परीक्षण किया गया है। इसमें कुछ फैकल्टी तो ऐसे मिले थे जिनका नाम 10 से भी अधिक कालेजों में दर्ज था। एसोसिएशन के ओर से कोर्ट को भी यह जानकारी दी गई।

सीबीआइ जांच में भी मिल रही गड़बड़ी

हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ प्रदेश के 364 कालेजों की जांच कर रही है। सीबीआइ की जांच में भी कई कालेजों में खूब गड़बड़ियां मिल रही हैं। कालेजों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। कालेजों में मानक के अनुसार न तो लेक्चर हाल है, न ही लैब है। सीबीआइ को भी डुप्लीकेट फैकल्टी कालेज मिले हैं। कालेजों में पुस्तकालय भी नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.