संत हिरदाराम नगर, रेहटगांव, सारंगपुर समेत कुछ स्टेशनों पर गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ी

Updated on 31-08-2023 01:03 PM
भोपाल। रेलवे ने भोपाल मंडल के जिन स्टेशनों पर ट्रेनों को प्रायोगिक ठहराव की मंजूरी दी है, उनके ठहराव की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन समेत कुछ अन्य स्टेशनों पर गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर जिन ट्रेनों का हाल्ट बढ़ाया गया है, इसमें ट्रेन 19303-04 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस, ट्रेन 19339-40 दाहोद-भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस, ट्रेन 19343-44 पंचवेली एक्सप्रेस, ट्रेन 12969 कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस संत हरिदाराम नगर स्टेशन पर पांच मार्च 2024 तक, ट्रेन 12970 कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर नौ मार्च 2024 तक ठहराव लेकर चलेगी। वही ट्रेन 22631 मदुरै-बीकानेर अनुव्रत एक्सप्रेस 11 मार्च 2024 और ट्रेन 22632 बीकानेर-मदुरै अनुव्रत एक्सप्रेस सात मार्च 2024 तक संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर ठहराव लेकर चलेगी।

पिपरईगांव, बदरवास एवं रेहटवास स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेंगी ये ट्रेनें

इसके अलावा इसमें भोपाल मंडल के पिपरईगांव, बदरवास, रेहटवास स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन 12197/98 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर तीन मार्च 2024 तक, ट्रेन 12197/98 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस कोलारस स्टेशन पर तीन मार्च 2024 तक, ट्रेन 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस पिपरईगांव स्टेशन पर 15 मार्च 2024 तक, ट्रेन 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस पिपरईगांव स्टेशन पर 14 मार्च 2024 तक, ट्रेन 19307 इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 24 मार्च 2024 तक, ट्रेन 19308 चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस बदरवास स्टेशन पर 25 मार्च 2024 तक, ट्रेन 11603/04 बीना-कोटा-बीना एक्सप्रेस रेहटवास स्टेशन पर 20 मार्च 2024 तक, ट्रेन 11603/04 बीना-कोटा-बीना एक्सप्रेस कोटा मंडल के सुन्दलक स्टेशन पर 20 मार्च 2024 तक अपने निर्धारित समय पर ठहराव लेकर गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

सारंगपुर स्टेशन पर ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ी

सारंगपुर स्टेशन पर भी गाड़ियों के दिए गए प्रायोगिक ठहराव की अवधि को अगले छह माह तक बढ़ा दिया गया है। जिसके अनुसार ट्रेन 22983/84 कोटा-इंदौर-कोटा एक्सप्रेस और ट्रेन 19167/68 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर चार मार्च 2024 तक, ट्रेन 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर पांच मार्च 2024 तक, ट्रेन 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर छह मार्च 2024 तक, ट्रेन 21125/26 रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस सारंगपुर स्टेशन पर छह मार्च 2024 तक अपने निर्धारित समय पर ठहराव लेकर गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.