भोपाल की 87 शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर आज से:पहले दो बार कैंसिल हो चुकी प्रोसेस

Updated on 04-03-2025 12:00 PM

भोपाल की कुल 87 शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर की प्रोसेस आज से शुरू हो गई है। इन दुकानों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। 8 मार्च तक ऑफर सबमिट होंगे, जबकि 9 मार्च तक प्रोसेस पूरी करना है।

इससे पहले ये दुकानें 35 ग्रुप में शामिल थी। आबकारी विभाग ने इस वित्त वर्ष में भोपाल की वाइन शॉप्स से 1073 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने का टारगेट रखा है।

आवेदन के लिए इतनी राशि जमा कराना होगी सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा और जिला आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, मंगलवार से ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए नए नियम और निर्देश जारी किए हैं।

इन 87 दुकानों को अब 4 बड़े समूहों में बांटा गया है। बता दें कि नई शर्तों के अनुसार अब रिजर्व प्राइज के आधार पर सबसे छोटे समूह के टेंडर का आवेदन करने के लिए ही कम से कम 2.25 करोड़ रुपए की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा करनी होगी।

इससे पहले तीन से चार दुकानों के समूह के लिए 20 से 30 लाख की ईएमडी ही जमा करनी थी। ऐसे में छोटे शराब कारोबारियों के लिए ईएमडी जमा कराना मुश्किल हो जाएगा और केवल बड़े शराब कारोबारी या उनका समूह (सिंडिकेट) ही टेंडर भर सकेगा।

ये चार ग्रुप बनाए

ग्रुप-1 : गोलजोड़ रोड, गेहूंखेड़ा, कोलार रोड, चूनाभट्टी, शाहपुरा, बिट्टन मार्केट, अरेरा कॉलोनी, त्रिलंगा, गुलमोहर, आरएस मार्केट, पंचशील नगर, टीनशेड, न्यू मार्केट क्रमांक-1 और 2, डिपो चौराहा, पीएंडटी चौराहा, नेहरू नगर क्रमांक-1 और 2, नीलबड़। इन 19 दुकानों की रिजर्व प्राइस 303.17 करोड़ निर्धारित की गई है। इसकी ईएमडी 3.15 करोड़ रुपए है।

ग्रुप-2 : एमपी नगर जोन-1 और 2, अन्ना नगर, हबीबगंज फाटक, नारायण नगर, बागसेवनिया, बागमुगलिया, ग्यारह मील तिराहा, बरखेड़ा पठानी, खजूरीकलां, बिलखिरिया, रत्नागिरी चौराहा, कोकता, पटेल नगर, पिपलानी, अयोध्या नगर। 16 दुकानों की रिजर्व प्राइस 295.41 करोड़ रखी गई। इसकी ईएमडी 3.10 करोड़ है।

ग्रुप-3 : सूखी सेवनिया, भानपुर चौराहा, करोंद चौराहा, पीपल चौराहा, डीआईजी बंगला, छोला-नाका, छोला रोड, हमीदिया रोड, बस स्टैंड (हमीदिया रोड), अल्पना तिराहा, जहांगीराबाद, इतवारा चौक, मंगलवारा, स्टेशन बजरिया, सिंकदरी सराय(स्टेशन रोड), ऐशबाग, पुल बोगदा, बरखेड़ी, चांदबड़, सेमरा, विवेकानंद चौक, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर, गोविंदपुरा, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया। इन 25 दुकानों की रिजर्व प्राइस 264.53 करोड़ और ईएमडी 2.75 करोड़ रुपए है।

ग्रुप-4 : पुराना किला, पीरगेट, शाहजहांनाबाद क्रमांक-1 और 2, स्टेट बैंक चौराहा, लालघाटी क्रमांक-1 और 2, पीएनबी चौराहा, संतनगर बस स्टैंड, सीहोर नाका, इंदौर रोड, बरखेड़ा बोंदर, झिरनिया, तारासेवनियां, गांधीनगर क्रमांक-1 और 2, बैरसिया क्रमांक-1 और 2, ईंटखेड़ी, गुनगा, रतुआ, नजीराबाद, नजीराबाद. परसौरा, हिरनखेड़ी, ललरिया, रुनाह, हर्राखेड़ा। इन 27 दुकानों की रिजर्व प्राइस 210.73 करोड़ और ईएमडी 2.25 करोड़ रुपए है।

पिछली बार कैंसिल हो चुकी प्रक्रिया रिजर्व प्राइस 1087 करोड़ की राशि का 80% राजस्व नहीं मिलने के कारण नवीनीकरण और लॉटरी की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। 19 समूहों की 49 दुकानों के संचालकों ने 20% ज्यादा राशि देकर 607 करोड़ में नवीनीकरण कराया था।

यह कुल राजस्व का 56.57% रहा। शेष 16 समूह की 38 दुकानों के लिए लॉटरी प्रक्रिया में सिर्फ 6 समूहों के लिए आवेदन आए जबकि 10 समूहों के लिए आवेदन नहीं आए। जबकि इस प्रक्रिया में 251.40 करोड़ नहीं आया। इस कारण नए टेंडर बुलाने पड़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.