परिवहन कर से तय लक्ष्य से अधिक आय हासिल करें

Updated on 19-01-2024 12:16 PM

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में इस वर्ष परिवहन कर से लक्ष्य से अधिक राजस्व हासिल किया जाये। परिवहन मंत्री श्री सिंह आज मंत्रालय में राज्य स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष विभाग को 4 हजार 800 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। विभाग ने 31 दिसम्बर तक करीब 3200 करोड़ रूपये का राजस्व हासिल कर लिया है।

नागरिकों को मिले ऑनलाइन सुविधा

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने विभाग में प्रचलित कम्प्यूटरीकरण सेवा की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि विभाग में लायसेंस, रजिस्ट्रीकरण, परमिट सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। विभाग में जल्द ही ई-रिकॉर्ड संधारित करने की प्रणाली लागू की जा रही है। विभाग में फेसलेस लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस प्रणाली को सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया है। ड्रायविंग लायसेंस के नवीनीकरण और डुप्लीकेशन के लिये ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। बैठक में जानकारी दी गई कि वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस लगाने के लिये 16 कम्पनियों को अधिकृत किया जा चुका है।

ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन

परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाएँ रोकने के लिये वाहनों के फिटनेस परीक्षण के लिये 7 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किये हैं। यह स्टेशन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, बैतूल, रीवा, जबलपुर और सागर में हैं।

सुदृढ़ हो विभागीय अमला

परिवहन विभाग के अमले को सुदृढ़ करने के लिये परिवहन मंत्री ने विभाग में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने के लये कहा। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में अध्ययन कर श्रेष्ठता के आधार पर विभाग की संरचना तैयार की जाये। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा ने विभाग में पारदर्शिता और नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में समय-सीमा निर्धारित करने के लिये कहा। प्रभारी परिवहन आयुक्त श्री अरविंद सक्सेना ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.