समाज के लिए समाधान और सदमार्ग प्रशस्त करती हैं शिक्षा - उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 10-01-2024 11:36 AM

शिक्षा ही सम्पूर्ण समाज के लिए समाधान और सदमार्ग प्रशस्त करती है। हमारे देश की परम्परा एवं मान्यता में शिक्षा का सर्वोच्च स्थान है। समाधानरहित शिक्षा महत्वहीन है। श्रेष्ठ शिक्षा का मूल ध्येय व्यक्तित्व का निर्माण और समग्र विकास है। विश्व का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है और स्वत्व के भाव को जागृत कर देश अपनी परंपराओं और मान्यताओं के साथ समाज से जुड़े हर प्रश्नों के समाधान की ओर बढ़ रहा है। सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकारों के समग्र उन्मूलन पर चिंतन मनन हो रहा है। मनोदैहिक विकारों को पहचानने और उनके निदान के सम्पूर्ण विचार मंथन को समाज में प्रसारित करने से आशाजनक परिणाम आएंगे। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय (स्वशासी) कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "भारतीय संदर्भ में मनोदैहिक विकार एवं समग्र कल्याण" विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में कही।

श्री परमार ने कहा कि ऐसी संगोष्ठियां समाज को दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और समान शिक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस सार्थक पहल के लिए मंत्री श्री परमार ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैलबाला सिंह बघेल ने महाविद्यालयीन परिदृश्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. भारती सातनकर, लखनऊ से पधारे मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी, विषय विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेश कुमार तिवारी, कार्यक्रम संयोजक श्री संतोष रलावनिया, डॉ. माधवी लता दुबे सहित विभिन्न प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सह-संयोजिका डॉ. सीमा पाठक ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.