भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील का असर... कार्यकर्ताओं ने स्वयं हटाए जन्मदिन के पोस्टर-बैनर

Updated on 03-09-2025 12:06 PM
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई दिया। खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन (3 सितंबर) पर कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया था कि कोई भी पोस्टर, बैनर या प्रचार सामग्री न लगाई जाए। उनकी अपील का पालन करते हुए मंगलवार को भोपाल, बैतूल समेत प्रदेश के कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने स्वयं अनुशासन दिखाते हुए लगे हुए होर्डिंग्स को हटा दिया। बैतूल में पहले से लगाए गए कुछ बैनर भी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से हटाकर नेतृत्व की मंशा का सम्मान किया।
केवल जनसेवा उद्देश्य

खंडेलवाल का कहना है कि राजनीति का असली उद्देश्य केवल जनसेवा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल हमेशा सहजता और सरलता की राजनीति का अनुसरण करते हैं। उनके लिए सबसे बड़ा उपहार कार्यकर्ताओं का स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और निष्ठा की मिसाल पेश करते हुए न केवल अपील स्वीकार की बल्कि जन्मदिन पर होने वाली तैयारियों को भी रोका। यह पहल राजनीति में सादगी, सुचिता और मूल्य आधारित संस्कृति को और अधिक मजबूत करने का उदाहरण बनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.