आचार संहिता का असर, सार्वजनिक स्थलों से हटने लगे बैनर-पोस्टर

Updated on 10-10-2023 12:24 PM
भोपाल। मप्र में आचार संहिता की घोषणा होते ही नगर निगम अमला सक्रिय हो गया है। शहर के चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों के साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों से बैनर-पोस्टर हटाए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के बाद 72 घंटो के अंदर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के विज्ञापन बोर्ड या पोस्टर हटा दिए जाएंगे। इसके बाद यदि कहीं ऐसे बैनर-पोस्टर दिखते हैं, तो लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

जोन स्तर पर 21 टीमें बनाईं

नगर निगम के अपर आयुक्त विनीत तिवारी ने बताया कि शहर में संपत्ति विरुपण अधिनियम अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों से बैनर-पोस्टर हटाए जा रहे हैं। इसके लिए जोन स्तर पर 21 टीमें बनाई गई हैं। इनमें संबंधित जोन के जोनल अधिकारी, एएचओ और जल व सीवेज शाखा के इंजीनियरों के साथ होर्डिंग शाखा के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। इनकी निगरानी विधानसभा स्तर पर अपर आयुक्त कर रहे हैं। संभवत: कल दोपहर तक सभी सार्वजनिक स्थानों से बैनर-पोस्टर हटा दिए जाएंगे। साथ ही जहां भी दीवार लेखन व पेंटिंग हैं, जिनमें राजनीतिक पार्टियों के नाम व चिह्न के साथ नेताओं के चित्र हैं। इन सभी की पुताई की जाएगी।

पोस्टर हटाने लगाई गईं दो दर्जन हाइड्रोलिक मशीनें

शहर में छोटे बैनर्स को हाथों व अन्य साधनों से हटाया जा रहा है। लेकिन बड़े पोस्टरों को हटाने के लिए हाइड्रोलिक मशीन का सहारा लिया जा रहा है। प्रत्येक जोन में एक से दो हाइड्रोलिक मशीनों के साथ ट्रक, जेसीबी व छोटे वाहनों को भी लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार करीब तीन हजार से अधिक निगम कर्मचारियों की ड्यूटी इस काम में लगाई गई है। हालांकि इस दौरान भूमिपूजन व लोकार्पण के लिए लगाए गए शिलालेख व इस प्रकार की स्थाई सामग्री नहीं हटाई जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.