सब्सिडी घटने का असर...लेड एसिड बैटरी वाले ई-व्हीकल डिमांड में, परफार्मेंस में लिथियम आयन पर भरोसा

Updated on 27-06-2023 06:44 PM

ग्वालियर। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से अब गाड़ी चलाना महंगा हो चुका है। ऐसे में ई-व्हीकल बेहतर आप्शन बनकर उभरे हैं। लगातार ई-व्हीकल की डिमांड बढ़ भी रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक जून से लिथियम आयन बैट्ररी वाले ई-व्हीकल पर मिलने वाली सब्सिडी घटा दी। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा। लेड एसिड बैटरी वाले ई-व्हीकल डिमांड में आ गए। इसकी वजह कीमत कम होना बताया जा रहा है। हालांकि जो परफारमेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं, उनका भरोसा- लिथियम आयन बैटरी वाले ई-व्हीकल पर ही टिका हुआ है।

केंद्र सरकार की तरफ से मिल रही थी सब्सिडी

-केंद्र सरकार लिथियम आयन वाले दो पहिया ई-व्हीकल पर सब्सिडी दे रही थी। फेम-2 योजना के तहत एक जून से पहले ई-व्हीकल की खरीद पर प्रति किलो वाट 15 हजार रुपये की छूट दी जा रही थी। एक्स फैक्ट्री प्राइज पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही थी। जब यह सब्सिडी दी जा रही थी तब लिथियम आयन बैटरी वाले महंगे ईवी भी डिमांड में थे। एक दो पहिया लिथियम आयन बैटरी वाले वाहन की खरीद पर 17 से 66 हजार तक की सब्सिडी मिल जाती थी। जो वाहन डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत का होता था, वह वाहन सब्सिडी मिलने के बाद करीब एक लाख रुपये तक का हो जाता था, इसलिए यह ट्रेंड में आया। इसके लिए शर्त भी यही थी, दो पहिया ईवी की कीमत 1.50 लाख होनी चाहिए, जबकि कार की कीमत 15 लाख रुपये होनी चाहिए।

- अब सब्सिडी घटना दी गई है। एक्स फैक्ट्री प्राइज पर 40 प्रतिशत से घटनाकर 15 प्रतिशत तक कर दी गई है। इसका असर बाजार में दिखा है। लिथियम आयन बैटरी वाले दो पहिया वाहनों की बिक्री पर असर पड़ा है। कारोबारी कहते हैं कि औसतन दो वाहन रोज बिकते थे, लेकिन सब्सिडी कम होने से कुटेशन तो खरीदार ले रहे हैं, लेकिन कीमतें बढ़ने से बिक्री पर असर है।

- लेड एसिड बैटरी वाले ईवी की कम कीमत अब शहरवासियों को रिझा रही हैं। लेड एसिड बैटरी वाले दो पहिया वाहन औसतन 55 हजार रुपये से शुरू हो जाते हैं। फिर जैसे-जैसे फीचर्स, बैटरी की क्षमता बढ़ती है, कीमत बढ़ जाती है। कारोबारी कहते हैं कि एक जून के बाद जब से सब्सिडी घटी है, तब से डिमांड में तेजी आई है। औसतन दो से तीन वाहन एक शोरूम से बिक रहे हैं। लिथियम आयन बैटरी की डिमांड अधिक होने से अब इस सेगमेंट में भी बैटरी की क्षमता बढ़ाई गई है।अब अंतर समझें:

बैटरी- चार्जिंग समय- रेंज- वारंटी

लिथियम आयन- 30 मिनट से 3 घंटा- 125 से 600 वाट घंटा प्रति लीटर की रेंज- 3 साल

लेड एसिड- 3 घंटे से 10 घंटे- 50 से 90 वाट घंटा प्रति लीटर की रेंज- 1 साल

सब्सिडी कम होने के बाद थोड़ा अंतर आया है, लेकिन जो परफोरमेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं, वह लिथियम आयन बैटरी वाले पसंद कर रहे हैं। ऐसे शहरवासी अभी भी ईवी खरीद रहे हैं। अभी हमारे पास दो माडल हैं।रमाकांत समाधिया, संचालक, रायल टीवीएस

- लेड एसिड बैटरी वाले ईवी की डिमांड में तेजी देखने को मिल रही है। इसकी वजह है कीमत का कम होना। लिथियम आयन बैटरी वाले वाहनों पर सब्सिडी कम होने के बाद बिक्री में और उछाल आया है।

कविता जैन, लक्ष्य आटो सेल्स


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.