सायबर सुरक्षा पर जनजागृति के प्रयास हो : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 02-10-2021 07:33 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सायबर जागरूकता के कार्यों पर विशेष बल दिया जायें। उन्होंने कहा कि शिक्षण पाठ्यक्रमों में सायबर सुरक्षा को विषय के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। जागरूकता शिविरों का आयोजन भी जरूरी है।


श्री पटेल आज प्रदेश पुलिस अकादमी में आयोजित 10 दिवसीय सायबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एंड इंटेलिजेंस समिट 2021 के समापन-सत्र को संबोधित कर रहे थे। सी.बी.आई. के पूर्व निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला भी मौजूद थे।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मानव गतिविधियों के केन्द्र भूमि, समुद्र, वायु और अंतरिक्ष में अब पाँचवां डोमेन सायबर हो गया है। इसका तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि गाँव के भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मोबाइल का उपयोग करते मिलते है। मोबाइल के माध्यम से सरकार और समाज के संवाद और व्यवहार में मौलिक परिवर्तन आया है।


 -गवर्नेंस ने आम आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाया है। सरकार का काम-काज अधिक पारदर्शी, सुलभ और कार्यकुशल हुआ है। देश की अर्थ-व्यवस्था भी तेजी से कैशलेस हो रही है। जिस तेजी से सायबर गतिविधियाँ बढ़ रही है, उसके दुरुपयोग की घटनाएँ बढ़ रही हैं।


 बैंक फ्राड, पहचान और डाटा चोरी के अपराधों का दायरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोग भी उनका शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सायबर सुरक्षा कानूनों का कड़ाई से पालन करने के साथ ही पीड़ित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता का होना भी जरूरी है। पीड़ित की कैसे मदद की जा सकती है, इस भाव और भावना के साथ कार्य किया जाना जरूरी है।


महानिदेशक पुलिस विवेक जौहरी ने बताया कि निरंतर तकनीक के दुरुपयोग से आर्थिक धोखाधड़ी के अपराध बढ़े हैं। सायबर क्राइम के संबंध में थाना स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि समिट सायबर कानूनों नियमों पर चर्चा के साथ ही सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय में सहयोगी रही है। समिट के दौरान तकनीकी प्रदर्शन के सत्र आयोजित किए गए, जिन में सायबर क्राइम संबंधी टूल और तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।


विशेष महानिदेशक पुलिस श्रीमती अरुणा मोहनराव ने बताया की समिट में विभिन्न राज्यों और विदेशों के 2365 कानून प्रवर्तन से जुड़े अधिकारी शामिल हुए है। समिट उनके मध्य क्षमता संवर्धन और समन्वय का सेतु बनी है।
यूनिसेफ की प्रतिनिधि श्रीमती मारग्रेट ने नैरोबी से आभासी माध्यम से कहा कि सायबर दुनिया एक गाँव के समान हो गई है।

विस्तृत उपयोग के साथ ही दुरुपयोग की घटनायें भी बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वाईस प्रेसिडेंट क्लियरट्रेल टेक्नोलॉजी मनोहर कटोच ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अकादमी के उप निदेशक विनीत कपूर ने आभार माना और संचालन सुश्री अनुभा ने किया।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.