एमयू की बेपटरी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने प्रयास

Updated on 23-11-2021 10:14 PM

जबलपुर, मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (एमयू) से माइंडलॉजिक्स कंपनी के टर्मिनेशन के बाद व्यवस्थाएं बुरी तरह बे पटरी हो गई। एम यू में बेपटरी हुई व्यवस्थाओं को फिर पटरी पर लाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एमयू की व्यवस्था को दुरुस्त करने दो तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए दो इंजीनियर परीक्षा और मूल्यांकन संबंधी कामकाज की निगरानी देखेंगे। इसके साथ ही विवि के ऑनलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।

समय पर मूल्यांकन और रिजल्ट चुनौती...............

एमयू प्रशासन के मुताबिक विवि की बेपटरी हो चुकी व्यवस्था को पटरी पर लाना पहली चुनौती होगी। दोनों इंजीनियरों ने अपना काम संभाल लिया है। ठेका कंपनी की कथित गड़बड़ी और प्रतिबंध लगाने के बाद से ही ऑनलाइन कामकाज प्रभावित हो गया था। समय पर परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट घोषित करने में परेशानी रही थी। प्रभारी कुलपति और संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर ने पहले ही कहा था कि वे विवि में आईटी सेल का गठन करने प्रयास में है। खुद का आईटी सेल होगा तो इस तरह की ठेका कंपनियों की मनमर्जी नहीं चलेगी।

आईटी सेल के गठन का रास्ता साफ...............

निजी ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली सामने आने के बाद से ही विवि स्तर पर आईटी सेल के गठन की मांग हो रही थी। दो तकनीकी विशेषज्ञों के विवि में आने के बाद आईटी सेल के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त ने नोएडा की कोनार्ग कंपनी के आईटी मैनेजमेंट कंसल्टेंट (सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरव यादव और राजीव शर्मा) को विश्वविद्यालय भेजा हैं।

नर्सिग अंतिम वर्ष के रिजल्ट का मिला काम....................

दोनों तकनीकी विशेषज्ञों को आते ही नर्सिंग आखिरी वर्ष के घोषित नतीजे में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से हुई चूक का काम सौंपा गया है। दोनों तकनीकी विशेषज्ञों को रुके हुए रिजल्ट को जल्द घोषित करने का जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विशेषज्ञों को नर्सिंग फाइनल के अलावा अन्य परीक्षा परिणाम को तैयार करने के निर्देश भी दिए गए है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.