प्रदेश को सब्जी उत्पादन में नंबर एक बनाने की कवायद:मप्र में कीटनाशक मुक्त सब्जी का अभियान

Updated on 05-05-2025 06:11 PM

मप्र को सब्जी उत्पादन में नंबर एक बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग बड़ी तैयारी कर रहा है। खासकर, कीटनाशक मुक्त सब्जी उगाने का अभियान चलाया जाएगा। नई कवायद के तहत मप्र के छोटे किसान, जिनके पास एक से तीन एकड़ जमीन है, को नए सिरे से प्रशिक्षण देकर सब्जी उत्पादक बनाया जाएगा।

अभी किसान जमीन के थोड़े हिस्से में ही सब्जी का उत्पादन करता है। एक बड़ा कारण यह भी है कि किसानों को उनकी उगाई सब्जी का सही दाम नहीं मिलता। अब नए अभियान में न केवल किसानों को सब्जी उत्पादन से जोड़ा जाएगा, बल्कि उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ऐसे किसानों की सूची तैयार की जा रही है, जो कम जमीन वाले हैं और थोड़ी बहुत सब्जी उगा रहे हैं।

राजस्व विभाग की मदद से जून तक इनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उनसे संपर्क करके पूरा योजना समझाया जाएगा। जो किसान सहमति देंगे, उन्हें उनकी दिलचस्पी के हिसाब से पहले चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में करीब 6 हजार किसानों को सितंबर या अक्टूबर में प्रशिक्षण मिलेगा।

किसानों को प्रोत्साहित करने योजना में करेंगे सुधार

प्रदेश में सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शिवराज सरकार ने सब्जी विस्तार योजना शुरू की थी। इस योजना में सरकार किसानों को सब्जी लगाने के लिए 50 फीसदी अनुदान या अधिकतम 10 हजार रुपए देती है।

योजना के तहत बीज वाली फसल भिंडी, गिलकी, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी जैसी फसलों को शामिल किया गया है। अब इसमें फसलों की संख्या बढ़ाई जाने की तैयारी है। अभी इसमें वर्गवार यानी सामान्य, एससी, एसटी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को शामिल किया गया था। अब जमीन के आधार पर इनका चयन होगा। इसमें जैविक सब्जी पर विशेष अनुदान का प्रावधान किया जाएगा।

मप्र अभी सब्जी उत्पादन में: सब्जी उत्पादन में मप्र अभी किसी भी सब्जी उत्पादन में देश में नंबर एक नहीं है। प्याज, फूलगोभी, ककड़ी, मिर्च, मटर उत्पादन में दूसरे स्थान पर हैं। पत्तागोभी, कद्दू उत्पादन में तीसरे स्थान पर और भिंडी, लौकी के उत्पादन में चौथे स्थान पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.