एक ही चल समारोह निकालने के प्रयास विफल, आचार संहिता के कारण मंच भी नहीं लगेंगे

Updated on 23-10-2023 12:58 PM

भोपाल। शारदीय नवरात्र के अंतिम चरण में संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में मां अंबे के दरबारों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को देर रात तक माता के दरबारों में पूजा-अर्चना एवं जागरण का सिलसिला चलता रहा। अष्टमी पर कन्या पूजन एवं भंडारे हुए। सोमवार को महानवमी पूजन के बाद चल समारोह निकाला जाएगा। उत्सव समिति संगठनों के तमाम प्रयासों के बावजूद इस बार भी अलग-अलग जुलूस निकाले जाएंगे।

दो दर्जन से अधिक स्थानों पर निकलेंगे चल समारोह

झांकी समितियों को एकजुट करने के उद्देश्य से यहां के संगठन एक विशाल चल समारोह निकालने का प्रयास करते आ रहे हैं, पर सहमति नहीं बन पा रही है। इस बार भी दो दर्जन से अधिक स्थानों से चल समारोह निकलेंगे। बैरागढ़ में चल समारोह का स्वागत करने की परंपरा रही है। करीब आधा दर्जन हिंदू संगठन मेन रोड पर मंच लगाकर उत्कृष्ट झांकी समितियों को पुरस्कार देते हैं। इस बार चुनाव आचार संहिता के कारण मंच नहीं लग सकेंगे। जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने चुनाव आसार संहिता का पालन कराने की तैयारी की है। थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह रंधावा के अनुसार झांकी समिति पदाधिकारियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

विसर्जन घाट पर व्यवस्था, लेकिन पानी नहीं बदला

प्रतिमाओं का विसर्जन सीहोर नाका स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट पर किया जाएगा। नगर निगम ने यहां नाव, गोताखोर एवं क्रेन की व्यवस्था की है। गणेशोत्सव के दौरान यहां अव्यवस्था फैल गई थी। इसे देखते हुए नगर निगम ने यहां अतिरिक्त अमला तैनात करने की तैयारी की है। हालांकि शनिवार रात तक इसका पानी नहीं बदला गया था। श्रद्धालु बब्बू बेलानी के अनुसार पानी में से दुर्गंध आ रही थी। घाट पर पुलिस बल तैनात रहेगा। नगर निगम ने यहां पर रंगरोगन कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं, ताकि देर रात को अव्यवस्था न फैले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.