मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में मजदूरी दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 27-12-2023 11:27 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश में मजदूरी दर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। वर्तमान में मध्यप्रदेश की मजदूरी दर 221 रुपए है, जिसे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमृत सरोवरों के लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। प्रदेश में 38 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 35 लाख 60 हजार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास पूर्ण किए गए हैं। शेष आवासों को भी शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से प्रदेश में एक लाख 10 हजार शालाओं के लगभग 45 लाख विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़कों की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। योजना के कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों को कार्य योजना बनाकर पूरा किया जाए। प्रदेश में सभी ग्रामों, मजरे-टोलों तक सड़कें पहुँचाने के लिए विभिन्न निर्माण विभागों से भी समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ पात्रतानुसार प्रदान किया जाए। कोई भी पात्र वंचित नहीं रहे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों सहित विभिन्न केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर तथा कैच द रेन कार्यों से 2021-22 से अभी तक लगभग 23 करोड़ घन मीटर जल भराव क्षमता विकसित हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.