मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश में ही नौकरी दिलाने के प्रयास होंगे : श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया

Updated on 26-10-2021 05:15 PM
भोपाल ।  राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश में ही सम्मानजनक नौकरी दिलाने के लिए विभागों की भर्ती नीति में प्रावधान कराएँ, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले और खेलों के प्रति लोगों का रूझान भी बढ़े। इस आशय के निर्देश प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे एवं अन्य राज्यों की भर्ती नीति की तर्ज पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिये प्रस्ताव तैयार किए जायें। श्रीमती यशोधरा राजे यहाँ कम्पू स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर के सभाकक्ष में यहाँ की खेल गतिविधियों व सुविधाओं की समीक्षा कर रही थीं। 
सोमवार को आयोजित हुई इस समीक्षा बैठक में खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा, संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग रवि कुमार गुप्ता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में संचालित महिला हॉकी अकादमी के मुख्य कोच परमजीत सिंह, जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला तथा भोपाल से आए अन्य वरिष्ठ अधिकारी और खेल परिसर के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
खेल व युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में नौकरी दिलाने के लिये विभिन्न राज्यों और रेलवे की भर्ती नीति का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार कराएँ। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी दिलाने के लिये हरसंभव प्रयास किए जायेंगे।
- प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर
खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बैठक में जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधायें मुहैया कराएँ। साथ ही सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर ऐसी व्यवस्था बनाएँ, जिससे प्रदेश की खेल अकादमियों में प्रशिक्षणरत बच्चों को स्कूली स्तर की नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के लिये जिले की टीमों में खेल अकादमी के बच्चों को भी शामिल कराएँ। 
- अकादमी से बाहर के बच्चों को भी खेल सुविधायें मुहैया कराएँ
समीक्षा बैठक में खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित खेल अकादमियों में प्रशिक्षणरत बच्चों को तो उत्कृष्ट सुविधायें मिलें ही, साथ ही अकादमी से बाहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने में भी अकादमी मदद करे। हमारा उद्देश्य यह हो कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश देशभर में अग्रणी राज्य बने। 
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कैलेण्डर पर नजर रखें
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं के कैलेण्डर पर भी नजर रखें। प्रयास ऐसे हों कि प्रदेश की हॉकी अकादमी में अध्ययनरत खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में उचित स्थान मिले। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिये अकादमी की टीम भेजें। साथ ही बाहर के खिलाड़ियों को भी हॉकी अकादमी में खेलने के लिये बुलाएँ। साथ ही ध्यान रहे कि खिलाड़ियों को इस दौरान खान-पान व आवास सहित उत्कृष्ट खेल सुविधायें मिलें। खेल मंत्री ने प्रदेश में छिपी खेल प्रतिभाओं को ढूंढकर अकादमी में भर्ती कराने अर्थात टैलेंट सर्च पर विशेष बल दिया। 
- हॉकी अकादमी सहित खेल परिसर की सुविधाओं की विस्तार से की समीक्षा 
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में संचालित महिला हॉकी अकादमी सहित खेल परिसर की समस्त सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा इस काम में प्रदेश के पुराने हॉकी सितारों की भी मदद ली जाए। श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत बच्चों से अधिकारी प्रतिदिन संपर्क में रहकर उनकी कठिनाईयाँ और समस्यायें दूर करें। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच, मेडीकल सेवायें, गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधायें मुहैया कराने में प्रदेश सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.