राजधानी में एक चार्जिंग स्टेशन के भरोसे आठ हजार इलेक्ट्रिक वाहन, कैसे मिले स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा

Updated on 11-08-2023 01:37 PM
भोपाल । केंद्र और राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पालिसी में बदलाव कर रही हैं। इवी खरीदने वाले ग्रहकों से नाम मात्र का टैक्स वसूल रही है। लेकिन स्थानीय निकायों की लापरवाही से शहर में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। शहर के आठ हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन एक चार्जिंग स्टेशन के सहारे चल रहे हैं। हालांकि दो वर्ष पहले स्मार्ट सिटी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर 120 चार्जिंग स्टेशन लगाने का दावा किया था, इसके बावजूद अब तक शहर में केवल पांच ईवी चार्जिंग स्टेशन ही बन पाए। उसमें भी चार बंद हैं, जबकि केवल गोविंदपुरा स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।

हर माह बढ़ रही ईवी की संख्या

आरटीओ के अधिकारियों ने बताया कि शहर में हर माह 150 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीयन किया जा रहा है। लेकिन इनके लिए शहर में पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन नहीं हैं। यदि मुख्य मार्ग व सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाते हैं, तो लोग भी इन वाहनों को खरीदने के लिए जागरुक होंगे।

यहां बनाए जाने थे चार्जिंग स्टेशन

भोपाल में 120 चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की पार्किंग, मल्टी लेवल पार्किंग, मुख्य बाजार जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बनाए जाने थे। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी गाइड लाइन जारी की थी। देश के जिन 45 शहरों में इवी चार्जिंग स्टेशन बना जाने का प्रस्ताव था, उसमें भोपाल को भी शामिल किया गया है। इसके लिए रील कंपनी को काम भी दिया गया। लेकिन अब तक ये चार्जिंग स्टेशन हवा में हैं।

चार्जिंग स्टेशनों की कमी से परेशान हो रहे उपभोक्ता

शहर में अभी टीटी नगर, एमपी नगर और बैरागढ़ मल्टी लेवल पार्किंग के अलावा आइएसबीटी और स्मार्ट सिटी परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इनमें केवल स्मार्ट सिटी में चार्जिंग स्टेशन चालू हैं। ऐसे में ईवी का सफर करने वाले उपभोक्ताओं को सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से परेशानी होती है। इसके साथ ही भेल और ऊर्जा विकास निगम में एक-एक चार्जिंग स्टेशन हैं, लेकिन ये केवल वहां के कर्मचारियों के लिए हैं।

चार्जिंग स्टेशन बढ़े तो स्वच्छ परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने में सबसे बड़ी समस्या चार्जिंग स्टेशनों की कमी है। चार्जिंग की सुविधा मिलने पर लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़गे जिससे ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी और लोगों को महंगा पेट्रोल भी नहीं खरीदना पड़ेगा। वहीं स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या

ई रिक्शा - 3,500

ईवी कार - 600

ईवी स्कूटर - 4,000

अन्य ईवी - 300

शहर में पीपीपी मोड पर 100 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। आगामी छह माह में ये चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.