एकलव्य गौड़ पर मारपीट का आरोप, इंदौर में कई जगह विवाद

Updated on 17-11-2023 02:29 PM
इंदौर। इंदौर के सिंधी कॉलोनी में जमकर विवाद। विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ पर मारपीट का आरोप। पुलिस के डंडे छीनकर पीटा। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प में हुई।

सिंधी कॉलोनी में एकलव्य और विलियम संदवाने के बीच मारपीट हुई। पिटाई के बाद हरिजन समाज ने जूनी इंदौर थाना घेरा। थाने के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, अब स्थिति काबू में है। कांग्रेस नेता अक्षय बम भी थाने पहुंचे।

उधर जूनी इंदौर में गाड़ी अड्डा मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की दोनों में मारपीट हो गई।

इंदौर विधानसभा -3 के रावजी बाज़ार क्षेत्र में श्री गौड़ विद्या मन्दिर स्थित बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं में कहासुनी के बाद बनी विवाद की स्थिति बन गई। पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी मौके पर पहुंचे। गोलू शुक्ला के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जमा हुए। हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा। सभी को हिदायत देकर रवाना किया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जिन बूथों पर होने वाली वोटिंग पर शक्ति के साथ आईडी चेक की जाए।

उधर जूनी इंदौर, मांगलिया में विवाद और महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है।

इंदौर नगर निगम ऑफिस परिसर के मतदान केंद्र 32 पर लोग हो रहे परेशान। बोले- एक घंटे से खड़े हैं। धीमी गति से काम किया जा रहा। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। 

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ला को पुलिस ने झंडे लगा कर गाड़ी में आने से रोका गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.