आज से तीन दिन घर से मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता

Updated on 07-11-2023 11:42 AM
भोपाल। जिले में सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुगुर्ज और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मंगलवार से घर से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मतदान प्रक्रिया के लिए 13 नवंबर अंतिम दिन है, लेकिन जिले में तीन दिन का लक्ष्य रखा गया है। प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी कराने के लिए 113 टीमों का गठन किया गया है। मतदाताओं द्वारा बैलट पेपर से मतदान किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दी जा रही सुविधा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जिले में कुल 27 हजार 89 मतदाता 80 साल से अधिक आयु वर्ग के हैं तो वहीं आठ हजार 47 दिव्यांग मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आधार पर इनको घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए इनकी स्वीकृति ली गई थी। इनमें से लगभग ढाई हजार मतदाताओं ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब इन सभी मतदाताओं से सात नवंबर से नौ नवंबर तक घर-घर जाकर बैलट पेपर से मतदान कराया जाएगा। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, जिससे कि हर तरह की जानकारी निर्वाचन कार्यालय के पास मौजूद रहे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी दलों के साथ रहेगी।

शाम पांच बजे तक कर सकेंगे मतदान

इसके लिए कुल 113 टीमों का गठन किया गया है। यह मतदान प्रक्रिया तीन दिन तक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी। हालांकि घर से मतदान की अंतिम तारीख 13 नवंबर है लेकिन हमने तीन दिन का लक्ष्य रखा है। इसके बारे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बताया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.