भोपाल में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग डॉक्टर का शव:बेटी की लाश बेडरूम में बिस्तर पर मिली, हत्या के बाद सुसाइड की आशंका

Updated on 02-03-2025 02:14 PM

भोपाल के गोविंदपुरा शक्ति नगर में रहने वाले बुजुर्ग का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। दूसरे कमरे में बेटी की बॉडी बैड पर मिली है। पुलिस का अनुमान है कि बेटी को जहर देकर मारने के बाद पिता ने सुसाइड किया है। घटना स्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। बुजुर्ग के हवाले से लिखे इस सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा की बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

मैं स्वयं कई बीमाारियों का शिकार हूं। मुझे भी सेवा की जरूरत है लेकिन बेटी की देख रेख भी मुझे ही करनी होती है। अब यह सब नहीं सहा जाता। थक गया हूं...इसी कारण अपनी मर्जी से जान दे रहा हुं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि 82 साल के हरीकिशन शर्मा शक्ति नगर में रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है, 36 साल की बेटी चित्रा शर्मा उन्हीं के साथ रहती थी। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली की बेटी और पिता ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे तो पिता का शव रस्सी से बने फंदे पर उनके कमरे में लटका मिला। बेटी का शव बेडरूम में बिस्तर पर था।

आयुर्वेदिक इलाज करते थे

हरीकिशन भेल से रिटायर्ड हो चुके थे। इसी के साथ घर में ही एक डिस्पेंसरी का संचालन करते थे। इसमें वह लोगों का आयुर्वेदिक इलाज करते थे। बेटी भी आयुर्वेदिक डॉक्टर बताई जा रही है, लेकिन लंबे समय से उसकी दिमागी हालत खराब हो चुकी थी। हरीकिशन की पत्नी और बेटे की पूर्व में मौत हो चुकी है। इसी के बाद से वह भी तनाव में रहते थे।

बेटी की देख रेख भी पिता ही करते थे

दिमागी बीमार बेटी की देख रेख भी बुजुर्ग ही करते थे और स्वयं भी कई बीमारियों से ग्रस्त थे। जहां उन्होंने फांसी लगाई, उस हिस्से में बड़ी मात्रा में दवाएं मिली हैं। जिसे वह लोगों को दिया करते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.