अटेंडर नहीं होने पर हमीदिया अस्पताल से बुजुर्ग मरीज को भगाया, लोगों की मदद से फिर भर्ती

Updated on 07-12-2023 12:13 PM
भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल में अटेंडर के नहीं होने के कारण एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को परेशान होना पड़ गया। इस बुजुर्ग मरीज को अस्पताल से बाहर कर वार्डबाय द्वारा न केवल रेलवे स्टेशन छोड़ा गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई, ताकि वो हमीदिया अस्पताल उपचार कराने के लिए दूसरी बार नहीं आए। इसके बाद लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। दबाव आने के बाद बुजुर्ग को वार्ड में भर्ती किया गया।

बुजुर्ग मरीज के पैर में हो गया गैंग्रीन

समाजसेवियों ने बताया कि बुजुर्ग मरीज का नाम रघुवीर सिंह पिता कुलदीप सिंह( 65) है। वो उज्जैन के रहने वाले हैं और तीन साल से भोपाल में रह रहे हैं। कुछ माह पहले हनुमान जयंती के दिन इनको किसी गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी थी। जिसके कारण बुजुर्ग को पैर व हाथ मे चोट लगी थी। सही उपचार नहीं हो पाने से इनके पैर मे कीड़े पड़ गए थे। पैर में गैंग्रीन हो गया था। उस समय भी हमीदिया से स्टाफ इनको सड़क पर छोड़ आया था।

अस्पताल अधीक्षक बोले, जांच कराएंगे

बुजुर्ग मरीज रघुवीर सिंह ने बताया कि हमीदिया में कार्यरत वार्डबाय ने मुझे लातों से मारा भी। तबसे दर्द से तड़प रहा हूं। मेरा इलाज हो जाए। पैर मे कीड़े बहुत तकलीफ देते हैं। इधर हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डा. आशीष गोहिया ने पूरे मामले की जांच कराने की बात की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.