मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों का तिलक लगाकर हुआ स्‍वागत, ताे कहीं महिलाएं ढोल बजाकर वोट डालने पहुंची, यहां देखें हाइलाइट्स

Updated on 19-04-2024 11:59 AM

 भोपाल। मध्य प्रदेश के में आज 6 सीटों पर पहले चरण को लेकर मतदान जारी है। प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा सीटों पर सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। बुजुर्ग, युवा सहित फर्स्ट टाइम वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यहां देखें लोकसभा चुनाव से जुड़े हाइलाइट्स...

तिलक लगाकर किया स्‍वागत

शहडोल स्थित सोहागपुर मतदान केंद्र क्रमांक-236 में बुजुर्ग मतदाताओं के आगमन पर उनका तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

गाजे-बाजे के साथ पहुंची महिलाएं

शहडोल लोकसभा क्षेत्र के मानपुर विस में पिंक बूथ केन्द्र मलियागुडा क्र.- 271, 272, 273 में महिला मतदाता गाजे-बाजे व उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचीं

जनजातीय वेशभूषा में किया मतदान

मंडला लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी विधानसभा के हिनौता मतदान केंद्र क्रमांक 104 में युवा मतदाता देवकी रानी परस्ते जनजातीय वेशभूषा में मतदान करने पहुंची।

दिव्‍यांग मतदाता ने डाला वोट

मंडला संसदीय क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-118 मुंगवानी में दिव्यांग मतदाता मधुबाला गिरदोनिया व्हीलचेयर से पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

थर्ड जेंडर ने किया मतदान

मंडला लोकसभा के डिंडोरी में थर्ड जेंडर नाजनीन मौसी और प्रियंका ने उत्कृष्ट विद्यालय के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।

विदाई से पहले किया मतदान

मंडला लोकसभा अंतर्गत आशारानी सिंगरोरै ने अपनी विदाई से पहले ग्राम मेली, नारायणगंज के मतदान केंद्र-112 पहुंचकर मतदान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.