चुनाव आयोग ने दिए तहसीलदारों के तबादला करने के आदेश

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

 भोपाल बीतेदिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को ऐसे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले करने के आदेश जारीकिए है जो तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ है। आयोग ने यह आदेश प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर दिया है।अब राजस्वविभाग असमंजस में हैकि चुनाव आयोग के आदेश का पालन करे अथवा मैदानी स्थिति को  देखे। बताया जा रहा है कि आयोग अब प्रमुख सचिव के पत्र का परीक्षण करने के बाद अगले सप्ताह दिशानिर्देश जारी करेगा।

सूत्रों की माने तो विभाग यदि आयोग के निर्देश का पालन करता है तो करीब 40 फीसद यानी 320 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण करने पड़ेंगे। ऐसे में स्थानीय प्रशासन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके मद्देनजर राजस्व विभाग ने आयोग से अपने निर्देशों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने आयोग के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर होते हैं।

वहीं, नगरीय निकाय चुनावों में आदर्श आचार संहिता सिर्फ निकाय तक ही सीमित रहती है इसलिए स्थानांतरण करना आवश्यक नहीं होना चाहिए।राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्व और गृह विभाग को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि चार साल की अवधि में तीन साल से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण करके सूचित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो, इसलिए ज्यादा समय से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाया जाए।

 केंद्रीय निर्वाचन आयोग भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय ऐसा ही करता है।राजस्व विभाग ने जब तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले करने के लिए जानकारी निकलवाई तो पता लगा कि इससे 320 अधिकारी, जो कुल संवर्ग का लगभग चालीस प्रतिशत होते हैं, प्रभावित होंगे। इससे स्थानीय प्रशासन में भी परेशानी आएगी। इसे देखते हुए राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) संघ के प्रतिनिधियों ने भी राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह से मुलाकात की थी।

पिछले दिनों राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने आयोग के सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया कि निर्देश पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि अत्याधिक संख्या में स्थानांतरण करने से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होगी। वैसे भी पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं। नगरीय निकाय के चुनाव की आदर्श आचरण संहिता भी संबंधित नगरीय निकाय तक की सीमित रहती है। ऐसे में तहसीलदार और नायब तहसीलदार को जिले से बाहर पदस्थ करने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.