लालपरेड मैदान में मतदान दलों को वितरित की जा रही चुनाव सामग्री

Updated on 06-05-2024 11:54 AM
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में सात मई मंगलवार को सभी 2362 केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इससे पहले सोमवार को लालपरेड मैदान सुबह आठ बजे से मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित की जा रही है। यहां से लगभग 500 बसों के माध्यम से 10 हजार अधिकारी -कर्मचारी सभी मतदान केंद्रों पर शाम तक पहुंच जाएंगे। एक दल में चार अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने लालपरेड मैदान चल रही सामग्री वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सोशल मीडिया से संबंधित आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें 1950 और सी-विजिल एप पर भी की जा सकती हैं। वहीं, शराब और रुपए बांटने की शिकायत भी इस नंबर पर की जा सकती है। इसके लिए कलेक्टोरेट पर 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

यह है 22 उम्मीदवार मैदान में

उम्मीदवार - राजनीतिक दल

आलोक शर्मा - भाजपा

अरुण श्रीवास्तव - कांग्रेस

भानुप्रताप सिंह - बसपा

मुदित भटनागर - कम्युनिस्ट

रामप्रसाद पटेल - क्रांति जनशक्ति पार्टी

बाबूलाल सेन - मौलिक अधिकार पार्टी

बलराम सिंह तोमर - भारतीय शक्तिचेतना पार्टी

मुदित चौरसिया - अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी

धनराज सेंडे - रिपब्ल्कि पार्टी आफ इंडिया

संजय कुमार सरोज - मानव समाधान पार्टी

अक्षय गोठी - परिवर्तन पार्टी आफ इंडिया

अयज कुमार पाठक - छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी

अब्दुल ताहिर - बहुजन महापार्टी

निर्दलीय उम्मीदवार

हितेंद्र साहारे

आरके महाजन

मोहम्मद असरफ

भारती यादव

राजेश कीर

मैथलीशरण गुप्त

दीनदयाल अहिरवार

जय सिंह

अंकित राय



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.