आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के इलेक्शन:एमपी सीजी के सेंट्रल, रीजनल और प्रभारी टीम का आज होगा सिलेक्शन

Updated on 22-08-2025 11:06 AM

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारी आज आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। इस दौरान संघ की सेंट्रल कमेटी, रीजनल कमेटी और प्रभारी कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

इंदौर में होने वाले चुनाव के लिए आयकर अफसरों की टीम गुरुवार से ही यहां होने वाले चुनावी कार्यक्रम और संवाद में शामिल होने पहुंची है। आज यहां वोटिंग में भारतीय राजस्व सेवा और आयकर सेवा के 400 अधिकारी शामिल होंगे और आपका अपना पैनल, सेवा संकल्प पैनल के बैनर तले चुनाव लड़ रहे अफसरों के लिए वोट कर कार्यकारिणी चुनेंगे। इसके परिणाम शाम तक घोषित हो जाएंगे।

आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 48वें बीजीएम के लिए यह चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है जो शुक्रवार 22 अगस्त तक चलेगा। इस संघ में तीन यूनिट काम करती है जिसके चुनाव कराए जा रहे हैं। इसमें पहली यूनिट सेंट्रल यूनिट होती है जो दोनों ही राज्यों के लिए काम करती है। इसके बाद क्षेत्रीय यूनिट होती है जिसमें एमपी-सीजी के तीन क्षेत्र भोपाल, इंदौर और रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा तीसरी यूनिट प्रभार (चार्ज) के नाम पर होती है जिसमें अकाउंट आफिसर (एओ) और प्राइ‌वेट सेक्रेटरी (पीएस) स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं।

चुनाव में दो पैनल से दावेदारी

तीनों ही यूनिट के लिए दो पैनल बनाकर चुनाव लड़े जा रहे हैं। पहला पैनल आपका अपना पैनल और दूसरा सेवा संकल्प पैनल है। बताया गया कि सेंट्रल यूनिट में अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव होता है। साथ ही दो उपाध्यक्ष, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और 5 सहायक सचिव चुने जाते हैं। क्षेत्रीय यूनिट में क्षेत्रीय सचिव का पद महत्वपूर्ण होता है।

इंदौर के होटल में होगा चुनाव, आज आ जाएगा रिजल्ट

यह चुनाव इंदौर के प्राइड होटल में होगा जिसकी शुरुआत हो गई है। यहां पर 400 अधिकारी वोटिंग के जरिए संघ के अलग-अलग पदों के लिए पदाधिकारी का चुनाव करेंगे। इसके लिए अधिकारियों ने एमपी और छत्तीसगढ़ के आयकर अफसरों से संपर्क कर अपने लिए वोट हासिल करने का आग्रह करना शुरू कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.