15 दिन में सभी ब्लॉक में अध्यक्ष ​के चुनाव होंगे:45 साल से अधिक उम्र वाले नहीं बन सकेंगे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

Updated on 28-02-2025 10:25 AM

मप्र कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ गुरुवार को पहली संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने जिला और ब्लॉक अध्यक्ष की उम्र को लेकर निर्णय लिया कि अब कांग्रेस ब्लॉक में 45 वर्ष से अधिक उम्र के अध्यक्ष नहीं बनाएगी। वहीं जिला अध्यक्ष की उम्र भी 60 साल तक सीमित रखने की कोशिश करनी है। यह भी तय हुआ कि अगले 15 दिन में सभी 800 ब्लॉक में अध्यक्ष का चुनाव कराना होगा।

इसके लिए प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे समयावधि में काम खत्म कर दें। बैठक को लेकर पटवारी ने बताया कि संगठन में इस बार महिलाओं को भी मुख्य टीम में अवसर देंगे। वहीं ओबीसी, सामान्य, एससी और एसटी के बैलेंस को बनाकर ही नए लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

इसके अलावा आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। एक बार फिर गुटबाजी खत्म करके एकजुट होकर काम करने पर बात की गई। बैठक में यह निर्णय भी हुआ कि कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर पब्लिक के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाना है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, प्रियव्रत सिंह, आदिवासी विक्रांत भूरिया एवं संजय कामले भी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.