भोपाल के न्यू मार्केट में 1 जुलाई को होंगे चुनाव:व्यापार संरक्षण समिति चुनाव के लिए आज से प्रक्रिया शुरू;

Updated on 19-06-2025 01:31 PM

भोपाल के प्रतिष्ठित बाजार न्यू मार्केट में सदस्य संख्या के हिसाब से व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के चुनाव 1 जुलाई को होंगे। इससे पहले गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2 दिन तक नामांकन दाखिल होंगे।

इस संगठन का दो महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। नवगठित समिति के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल 2025 से 2030 के लिए पदाधिकारी चयन चुनाव के लिए मंगलवार को संस्थापक सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की थी। समिति के सदस्य एवं व्यापारी रंजीत माझी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रमेश गनवानी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई। कुल 605 व्यापारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव अधिकारी मांझी ने बताया, चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चस्पा कर दिया है।

यह चुनावी कार्यक्रम

  • मतदाता सूची पर आपत्ति एवं निराकरण 19 जून को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगा।
  • नाम निर्देशन पत्र फार्म का वितरण 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक।
  • नाम निर्देशन पत्र सभी पदों के लिए फॉर्म 21 जून तक जमा होंगे।
  • इसी दिन नाम निर्देशन फॉर्म की जांच शाम 4 से 6 बजे तक की जाएगी।
  • वैध प्रत्याशियों की सूची इसी दिन जारी होगी।
  • प्रत्याशी नाम वापसी 22 जून को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे।
  • नाम वापसी के पश्चात शेष बचे उम्मीदवारों की सूची इसी दिन शाम 4 बजे लगाई जाएगी।
  • 1 जुलाई को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.