बिजली के तार बने आफत, एक किसान का खेत तो दूसरे की झोपड़ी जली

Updated on 20-05-2024 07:31 PM
शिवपुरी : शिवपुरी में थिंक गैस की इमर्जेंसी टीम को टांगरापली रोड पर एक ड्रेनेज क्षेत्र से धुंआ निकलने के बारे में शिकायत मिली। टीम के घटनास्थल पर पहुंचने और जांच करने पर यह पुष्टि हुई कि घटनास्थल के आसपास थिंक गैस की कोई गैस पाइपलाइन नहीं है। 
अन्य जनोपयोगी इकाइयों के अधिकारी, नगर पालिका, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुष्टि की कि एक बिजली के खंभे से बिजली लीक होने की वजह से यह धुंआ निकला। थिंक गैस सभी भागीदारों को यह स्पष्ट करना चाहेगी कि इस घटना के लिए वह किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। 
यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि थिंक गैस सुरक्षा के बहुत उच्च मानकों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। एमडीपीई पाइपलाइनों को बिछाने सहित गैस वितरण नेटवर्क के विकास में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा तय नियमनों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का कड़ाई से पालन किया जाता है। पाइपलाइन बिछाने की सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाती है और नियामक निकाय द्वारा मान्य थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसियों से इसका प्रमाण पत्र लिया जाता है। नेटवर्क के साथ रूट मार्कर स्थापित किए जाते हैं ताकि सभी बाहरी एजेंसियों को जमीन के नीचे डाली गई पाइपलाइन की जानकारी रहे और उन अनाधिकृत गतिविधियों से बचा जा सके जिनसे पाइपलाइन को नुकसान पहुंच सकता है। अत्याधुनिक स्कैडा (SCADA) सिस्टम से इस पाइपलाइन की चौबीसों घंटे और सातों दिन निगरानी की जाती है। 
थिंक गैस की टीम ने पारदर्शी तरीके से धुंआ निकलने की घटना की जांच में स्थानीय अधिकारियों की मदद की और इस घटना की जांच में अधिकारियों को हमारी तरफ से हर तरह का सहयोग जारी रहेगा। 
थिंक गैस प्राकृतिक गैस का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी स्वास्थ्य, सुरक्षा, टिकाऊपन एवं पर्यावरण (एचएसएसई) नीति लोगों, परिसंपत्तियों, पर्यावरण एवं प्रतिष्ठा को शून्य क्षति सुनिश्चित करती है। हमने किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए अपने वर्ग में सर्वोत्तम सुरक्षा एवं प्रतिक्रिया व्यवस्था लागू की है और हम किसी आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह से सक्षम हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.