पुराने साल के बिजली बिल उपभोक्ताओं को मार रहे करंट

Updated on 04-01-2022 07:13 PM

  भोपाल बीते वर्ष की खपत के बिजली के बिल उपभोक्ताओं को करंट मार रहे हैं।बिजली कंपनी ने एकदम से बिल की राशि 17 से 25 फीसद तक बढ़ाकर दी है। ये बिल दिसंबर 2021 की खपत के हैं। अब उपभोक्ता मनमाना बिजल बिल से परेशान हो रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुश्किलें और बढ़ेंगी, क्योंकि कंपनी ने अभी 100 फीसद उपभोक्ताओं को बिल नहीं बांटे हैं। केवल शुरूआत की है। भोपाल शहर में 4.38 लाख उपभोक्ता है। जिन्हें हर माह बिजली कंपनी बिल वितरित करती है।

 ये बिल खपत के 15 दिन से लेकर एक माह बाद दिए जाते हैं। दिसंबर माह में जिन उपभोक्ताओं ने बिजली जलाई हैं उन्हें बिल देने शुरू कर दिए गए हैं। हर माह बिल बांटने का यही चक्र होता है। दर्जनों उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें एक जनवरी के बाद मिले बिल में राशि अधिक है। उपभोक्ता पूजा सिंह अन्य ने बताया कि उनके घर हर माह 98 रुपये का बिजली बिल आता था जो इस माह 1700 से अधिक आया है। पूर्व में कभी इतना बिल नहीं आया था। यही हाल कई उपभोक्ताओं का है।

 पूजा सिंह ने बताया कि वह हर माह बिल चुकाती आईं हैं। उनका पूर्व के महीनों का एक भी रुपये बकाया नहीं है। तब भी कंपनी उन्हें परेशान कर रही है। इतना ही नहीं, बिल ऐसे समय में अधिक दिया है जब उनका परिवार दिसंबर 2021 माह में कुछ दिन घर पर नहीं था स्वभाविक है। इस दौरान बिजली भी खपत नहीं की है। ऐसे में बिजली कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व में ही तर्क दिए थे कि समाधान योजना के तहत पंजीयन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को अगले माह से बकाया बिजली बिल की राशि सामान्य बिलों में जोड़कर दी जाएगी।

 अब अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को बिलों की राशि अधिक लग रही है उनका पुराना बकाया होगा, जो सामान्य बिलों में जुड़कर रहा है। किसी भी उपभोक्ताओं की ज्यादा बिलिंग नहीं कर रहे हैं। जबकि उपभोक्ताओं का दावा है कि उनका कोई पुराना बकाया नहीं था। बिजली कंपनी ने अगस्त 2021 तक बकाया बिलों की वसूल स्थगित कर दी।

 उसके बाद की खपत के बिल दिए जा रहे थे। जिन उपभोक्ताओं पर अगस्त 2021 तक बकाया था वे इस बात से निश्चिंत हो गए थे कि उनका कोई बकाया भी है। बाद में बिजली कंपनी इस बकाया को वसूलने के लिए समाधान योजना लेकर आई थी। जिसमें छूट के साथ बिल की राशि जमा की जाती थी लेकिन इसमें भी भोपाल शहर के एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन नहीं कराया और योजना की तारीख निकल गई। ऐसे उपभोक्ताओं की अगस्त 2021 तक की स्थिति में बकाया राशि को अब कंपनी उनके वर्तमान माह के बिलों में जोड़कर दे रही है। इसके कारण उपभोक्ताओं को समझ ही नहीं रहा है कि बिल अधिक क्यों रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.