शाम से गुल हुई बिजली, रात 11 बजे तक कई कालोनियों में अंधेरा, सुबह तक चलता रहा काम

Updated on 22-05-2023 08:23 PM

भोपाल । शहर में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का काम किया जाता है, लेकिन रविवार को मौसम बदलते ही शाम से चली तेज हवा आंधी ने बिजली कंपनी के इस काम की पोल खोलकर रख दी। दरअसल तेज हवा का भार बिजली की कमजोर लाइन नहीं झेल पाई और कई क्षेत्रों में दोपहर से देर रात 11 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम बिगड़ने से शहर के एमपीनगर, अयोध्यानगर, सौम्या पार्क लैंड पिपलानी, आनंद नगर, टीटीनगर, रातीबड़, नीलबड़, कटाराहिल्स, बागसेवनिया, मिसरोद, शाहपुरा, चूनाभट्टी, छोलामंदिर, सेमरा, करोंद, शाहजहांनाबाद, टीलाजमालपुरा, नारीयलखेड़ा, गांधीनगर, जहांगीराबाद, अरेरा हिल्स सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही।बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी द्वारा हर दिन रखरखाव के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है। इसके बाद भी मौसम बिगड़ते ही बिजली की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि अंधेरा होने के बावजूद बिजली कंपनी के कर्मचारी मैदानी स्तर पर सुधार कार्य करने के लिए डटे रहे। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब भी बिजली गुल होती है तो टोल फ्री नंबर पर ठीक से जवाब नहीं मिलता, यह तक पता नहीं होता कि उनके क्षेत्र की बिजली गुल कब तक बहाल हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.