51 हजार पदों पर भर्ती की मांग पर अड़े प्राथमिक शिक्षक पात्र अभ्‍यर्थी, डीपीआइ के सामने किया प्रदर्शन

Updated on 24-07-2023 03:39 PM
भोपाल । सरकारी स्कूलों में नवीन सत्र शुरू हो गया है। लेकिन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के द्वितीय काउंसलिंग की जिला चयन सूची जारी नहीं होने से पात्र अभ्यर्थी परेशान हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश भर के करीब 200 पात्र अभ्यर्थी सोमवार को राजधानी में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) के सामने एकत्र हुए धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति और 51 हजार पदों पर भर्ती की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के बंगले का घेराव भी किया।

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के द्वितीय चरण में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 7500 पदों की भर्ती की जानी है। जिसके लिए अभ्यर्थियों से जिलेवार स्कूलों का आवंटन करवा लिया गया है, लेकिन अभ्यर्थियों को 15 दिन बाद भी यह नहीं पता है कि उन्हें कौन-सा जिला आवंटित हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नवीन सत्र की शुरुआत यानी जुलाई तक नियुक्ति पत्र सौंपने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक जिला चयन सूची जारी नहीं हुई है। साथ ही पदों में भी वृद्धि नहीं की गई है।

बता दें कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रियाधीन है, जिसमें नाममात्र के पदों पर भर्ती की जा रही है, जबकि पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों की संख्या करीब एक लाख 94 हजार है। प्रदेश में हजारों पद खाली होने के बावजूद यह विसंगति है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 में 51 हजार पदों की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने एक माह तक डीपीआइ के सामने क्रमिक भूख हड़ताल भी की थी। अभ्यार्थियों की मांग है कि प्रमोशन एवं रिटायरमेंट से खाली पदों की पूर्ति प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के उत्तीर्ण अभ्यार्थियों से की जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.