पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उड़ान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on 28-12-2023 11:58 AM

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर बीती रात दो उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें से एक उड़ान में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी सवार थे। इमरजेंसी लैंड के बाद उनको सुरक्षित उतार दिया गया। करीब डेढ़ घंटे रोकने के बाद उड़ान त्रिवेंद्रम रवाना हुई। त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति को कुछ समय वीआईपी लाउंज में ठहराया गया था जब विमान ठीक हो गया तो उन्होंने उड़ान भरी।

बेंगलुरु से दिल्ली जा रही उड़ान भी भोपाल डाइवर्ट

बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 509 को डायवर्ट कर भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। उड़ान रद्द कर दी गई और उड़ान में यात्रा कर रहे सभी 161 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। 59 यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर चले गए जबकि 102 यात्री टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर ही रह गए। एयरलाइंस कम्पनी ने टर्मिनल भवन के अंदर रहने वाले यात्रियों को टर्मिनल भवन के अंदर स्थित फूड काउंटर और प्राइम लाउंज में खाने की सुविधा प्रदान की । कुछ यात्री प्रस्थान क्षेत्र में ठहरे थे, कुछ की सिक्योरिटी होल्ड क्षेत्र में ठहराया गया। उड़ान ठीक होकर गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.