डीए के एरियर को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ी:अब तक कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं आई डीए के एरियर की पहली किस्त

Updated on 30-12-2024 01:08 PM

राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश के 7 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को डीए (महंगाई भत्ता) देने में 10 महीने लगा दिए और अब एरियर देने में खुद तय समय सीमा का पालन नहीं कर रही है। डीए के एरियर की दिसंबर में मिलने वाली पहली किस्त कर्मचारियों को अब तक नहीं दी गई है। जबकि दिसंबर के अब दो दिन ही शेष हैं। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। वे कहते हैं कि ऐसा करना सरकार का शगल बन गया है। पहले तो समय से डीए-डीआर नहीं देती है और बाद में एरियर की किस्तें समय से नहीं दी जाती है।ये व्यापारियों जैसा व्यवहार है, जो ठीक नहीं है। अब 31 दिसंबर से पहले पहली किस्त दे दे।

राज्य सरकार ने जनवरी 2024 से मिलने वाला 4% डीए दिवाली के ठीक पहले 28 अक्टूबर को दिया। तब कहा गया कि 9 माह (सितंबर तक) का एरियर दिया जाएगा और अक्टूबर का डीए वेतन में मर्ज कर दे देंगे पर ऐसा नहीं हुआ। दिवाली के कारण 25 अक्टूबर से ही वेतन वितरण शुरू हो गया था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार डीए अलग से देगी पर ऐसा भी नहीं हुआ। आखिर कर्मचारियों को अक्टूबर से बढ़े हुए डीए का लाभ ही नहीं मिला। अब 10 महीने का डीए बाकी हो गया। जिसे 4 किस्तों में दिया जाना है। वित्त विभाग ने अपने आदेश में साफ लिखा है कि दिसंबर 2024 में डीए की पहली किस्त दे दी जाएगी। फिर भी कर्मचारी महीनेभर से पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

कोषालय की वेबसाइड का खेल

कोषालय की वेबसाइड का भी अपना ही खेल है। ऐसे मौकों पर वेबसाइड काम नहीं करती है। अब भी यही हो रहा है। कहने को तो सरकार दिसंबर में डीए की पहली किस्त दे रही है, पर कोषालय की वेबसाइड खुल ही नहीं रही है, तो बिल कैसे लेगें। जब बिल ही नहीं लगेंगे, तो भुगतान कैसे होगा। कर्मचारी नेता कहते हैं कि यह भी जांच का विषय है कि जब कर्मचारियों को आर्थिक लाभ देने की बारी आती है, वेबसाइड ठप हो जाती है। इसकी तो जांच होनी चाहिए।

जुलाई 2023 से दिए गए डीए में भी ऐसा हुआ

केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 से अपने कर्मचारियों को 4% डीए दिया था, जो मप्र सरकार ने 14 मार्च 2024 को दिया। अंतर की अवधि का डीए किस्तों में मिलना था और पहली किस्त जुलाई 2024 में दी जाना थी, जो समय पर नहीं दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.