अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्नातकों को बी.एड के लिये करें प्रोत्साहित

Updated on 24-01-2024 11:59 AM

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के समानांतर व्यवसायिक शिक्षा दिलाये जाने पर भी जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री आज भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी भी मौजूद थीं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में स्नातक युवाओं को बी.एड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने जनजातीय युवाओं की बी.एड फीस की प्रतिपूर्ति की योजना तैयार करने के निर्देश भी दिये। मंत्री श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की आवास व्यवस्था की योजना तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश के सरकारी हायर सेकंड्ररी स्कूलों में वार्षिक उत्सव को गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित किये जाने के लिए कहा। बैठक में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पिछले तीन वर्षो में 32 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है। इनमें उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश भर में 2 लाख 42 हजार से अधिक शिक्षक सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही करीब 72 हजार 500 अतिथि शिक्षक भी शैक्षणिक कार्य में सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। बैठक में ऑनलाइन स्थानांतरण नीति पर भी चर्चा की गई।

वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ

बैठक में बताया गया कि बच्चों में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए बालरंग, मोगली बाल उत्सव, कालिदास समारोह, अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस, सामूहिक सूर्य नमस्कार और अनुगूंज कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें करीब 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता की जा रही है। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री ने रिक्त पड़े स्पोर्ट्स टीचर की शीघ्र भर्ती के निर्देश दिये। बैठक में उच्च पद प्रभार प्राचार्य संवर्ग और उच्च पद प्रभार शिक्षक संवर्ग की भी जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश राज्यों की पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था। इस वर्ष बच्चों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में 120 पदक हासिल कर लिये हैं। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल कॅरियर मार्गदर्शन की भी जानकारी दी गई।

सरकारी स्कूलों में आई.सी.टी. लैब

बैठक में केंद्र सरकार की ICT@school परियोजना की भी जानकारी दी गई। वर्ष 2022-23 में 2 हजार 516 लैब बनाई जा चुकी है। इस वर्ष 40 जिलों में एक हजार 79 लैब के लिये सभी प्रकार की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। इस लैब में 10 कम्फ्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस उपलब्ध रहते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बच्चों में कम्प्यूटर के बारे में प्रशिक्षण देने के लिये पीपीपी मॉडल पर योजना तैयार करने के निर्देश दिये। प्रदेश में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए कई राष्ट्रीय स्तर के एनजीओ कार्य कर रहे है। इन एनजीओ ने स्कूल शिक्षा मंत्री के सामने प्रजेंटेशन दिये। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.