एनजीटी के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण:आधे शहर में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा, 35 साल में 60 फीसदी घट गई हरियाली

Updated on 18-08-2025 12:20 PM

पेड़ों की जगह ठेले-दुकानें व बस स्टॉप, निगम ऑफिस के बाहर ही अतिक्रमण

दोनों ओर से सड़क लॉक होने के कारण ट्रैफिक में आती है रुकावट

जो हरियाली हमेशा से भोपाल की पहचान रही, वो धीरे-धीरे खत्म हो रही है। पिछले 35 साल से ग्रीन बेल्ट अतिक्रमण की चपेट में है। कई जगह तो ग्रीन बेल्ट पर पूरी बस्ती बनी हुई है।

राजधानी परियोजना की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर में ग्रीन बेल्ट पर 691 अतिक्रमण हैं। 2023 में एनजीटी ने ये अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर निगम ने दावा किया था कि 615 जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है और 56 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए गए हैं।

लेकिन निगम बाद में कार्रवाई भूल गया। और जो कब्जे हटाए थे, वे भी दोबारा जम गए। 11 दिन पहले प्रशासन ने मैनिट के बाहर ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया था। वहां फिर अतिक्रमण हो चुका है। शाहपुरा लेक जैसी जगहों पर भी दोबारा स्ट्रीट फूड और फल-सब्जी के ठेले खड़े होने लगे हैं।

बीसीएलएल ने तो ग्रीन बेल्ट पर ही बस स्टॉप बना दिए हैं। एम्प्री से मिसरोद तक, आईआईएफएम, रायसेन रोड जैसे कई इलाकों में ऐसे बस स्टॉप बने हैं। सीपीए ने 1986 से 2021 तक 42 लाख पेड़ शहर में लगाए थे, लेकिन आधे शहर में अब ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण है।

नहर के पास ग्रीन बेल्ट पर रास्ते, कैम्पियन के बाहर हॉकर्स कॉर्नर

  1. माता मंदिर निगम कार्यालय के सामने ग्रीन बेल्ट को काटकर खाने-पीने की दुकानें बनाई गई हैं। इनके बाहर निगम अफसरों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे जाम भी लगता है।
  2. कलियासोत नहर के पास 12 किमी ग्रीन बेल्ट है, जिसे जगह-जगह से काटकर रास्ते बनाए गए हैं। ये रास्ते बीयर बार और रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे हैं। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
  3. कैम्पियन स्कूल के बाहर ग्रीन बेल्ट पर हॉकर्स कॉर्नर है। दुकानें पेड़ों को हटाकर बनाई हैं।
  4. गोविंदपुरा आईटीआई से रायसेन रोड पर 1.8 किमी रास्ते में दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट पर फल-सब्जी के ठेले, फास्ट फूड कॉर्नर बने हुए हैं।
  5. मिनाल रेसीडेंसी के सामने 3 किलोमीटर रास्ते में ग्रीन बेल्ट पर फूड कॉर्नर व ठेले हैं।

ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण से ये परेशानियां

  • हरियाली और पेड़ खत्म होते जा रहे।
  • सड़क के दोनों ओर जगह न होने से• ट्रैफिक जाम होता है।
  • रहवासी क्षेत्रों में अतिक्रमण से परेशानी होती है।
  • ग्रीन बेल्ट से तापमान नियंत्रित रहता है।
  • ग्रीन बेल्ट से भूजल रिचार्ज होता रहता है।

शहर को सुंदर बनाना है तो अतिक्रमण हटाना जरूरी

1990 के बाद जब जमीन के दाम बढ़े, तब से अतिक्रमण की समस्या बढ़ गई है। शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाना है तो अतिक्रमण हटना जरूरी है। रहवासी क्षेत्र में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आती है। ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण से बचाने के लिए यहां लोहे की कड़क फेंसिंग करनी चाहिए और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। -डॉ. सुदेश वाघमारे, पर्यावरण विशेषज्ञ

टीमें बनी हैं, ग्रीन बेल्ट पर बनी बस्ती को नोटिस जारी करेंगे

अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर नें टीमें बनाई हुई हैं। करीब 90 प्रतिशत शहर से अतिक्रमण हटाया गया है। ग्रीन बेल्ट पर बनी बस्ती और धार्मिक स्थलों को कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। -हरेंद्र नारायण, कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल

हरियाली पर संकट

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, 1990 में भोपाल में करीब 66 फीसदी हरियाली थी, जो अब महज 6 फीसदी रह गई है। कई संस्थाओं के शोध में भी ये खुलासा हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.