ऊर्जा मंत्री ने ग्राम निदानपुर में रात्रि विश्राम कर सुनीं समस्याएँ

Updated on 08-10-2021 05:28 PM

भोपाल ऊर्जा मंत्री एवं अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार को देर रात्रि अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के जनजाति बहुल ग्राम निदानपुर पहुँचे। उन्होंने यहाँ रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएँ सुनीं।


प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर उनके जीवन को आर्थिक संबल प्रदान करना है। शासन द्वारा जन-कल्याण के अनेकों कार्य किए जा रहे हैं। पात्र हितग्राही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। उन्होंने गाँव में विकास कार्यों के लिए हर संभव मदद दिए जाने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करना हम सभी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पात्र हितग्राहियों को राशन मिले। साथ ही पात्र बुजुर्गो को पेंशन एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले।


ग्राम चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बिजली बिल संबंधी शिकायत की गयी। इस पर मंत्री श्री तोमर ने बिजली बिल सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री से ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अब तक कुटीर नहीं मिली है। प्रभारी मंत्री ने सर्वे कराकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेंशन और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये जाने की बात भी प्रभारी मंत्री को बताई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले यह सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सात दिन में यहाँ जन-समस्या निवारण शिविर लगाया जाए।


प्रभारी मंत्री ने रात्रि विश्राम ग्राम में किया
प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने ग्राम निदानपुर में भैय्यालाल के घर के द्वार पर चारपाई पर रात बिताई। गुरूवार को सुबह ग्राम निदानपुर में घर-घर पहुँचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीण द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


इस मौके पर अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्रीमती आर. उमा महेश्वरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.