लौट रहा इंजीनियरिंग का क्रेज:2024-25 के मुकाबले 2025-26 में 1876 एडमिशन अधिक, अभी सीएलसी राउंड बाकी

Updated on 18-08-2025 12:21 PM

मध्यप्रदेश में इंजीनियरिंग एजुकेशन की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही। सात साल पहले 2018-19 में हालात इतने खराब थे कि 61,814 सीटों में से सिर्फ 29,140 पर ही दाखिले हुए थे। यानी केवल 47% सीटें भरीं। उस दौर में कई कॉलेज बंद हुए और कुछ को अपने कोर्स तक घटाने पड़े। लेकिन, अब तस्वीर बदल चुकी है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 2025-26 में 74,722 सीटों पर 44,799 दाखिले हो चुके हैं। यह 60% के करीब है। सीएलसी काउंसलिंग अभी बाकी है। यानी, यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ने की वजह भी है। दरअसल, आज के दौर में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए आज सबसे ज्यादा मल्टीडायमेंशनल जॉब्स उपलब्ध हैं। खासकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और डेटा साइंस जैसे नए क्षेत्रों में तेजी से नौकरियां बढ़ी हैं।

अब कंपनियां यह नहीं देखतीं कि छात्र किस ब्रांच से है। यदि किसी ने मैकेनिकल या सिविल जैसी पारंपरिक ब्रांच से पढ़ाई की है, लेकिन साथ ही इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में स्किल हासिल की है, तो उसे भी समान अवसर मिल रहे हैं।

सिर्फ प्राइवेट सेक्टर ही नहीं, बल्कि सरकारी संस्थानों में भी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की मांग लगातार बढ़ी है। रेलवे, डिफेंस, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स और इंजीनियरिंग एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस जैसे विकल्प युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा, यूजीसी की ड्यूल डिग्री व्यवस्था भी एक बड़ा कारण है।

अब छात्र बीटेक के साथ-साथ डिस्टेंस मोड से आर्ट्स या अन्य परंपरागत कोर्स भी कर सकते हैं। इससे वे एक साथ प्रोफेशनल और नॉन-प्रोफेशनल विकल्पों के लिए तैयार हो जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.