फेयरफील्ड बाय मैरियट के बंगाली फूड फेस्टिवल में लें बंगाल के स्वाद का आनंद

Updated on 20-02-2025 10:52 AM

इंदौर: भारत के अलग अलग व्यंजनों में बंगाल का स्थान भी विशेष है, इसके लाजवाब व्यंजन बंगाल का गर्व हैं और इसकी समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं। अब इंदौर के लोग इन बेहतरीन स्वादों का खुद अनुभव कर सकते हैं और बंगाल की शानदार एवं स्वादिष्ट व्यंजनों पर गर्व महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इंदौर के फेयर फील्ड बाय मैरियट होटल ने अपने मेहमानों के लिए बंगाली फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है, जो 17 फरवरी 2025 से शुरू होकर 27 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। जिसमें मेहमानों को बंगाल के पारंपरिक और असली व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।

फेयरफील्ड बाय मैरियट के मैनेजर सुभेंदु रॉय ने बताया कि, “हमारा इंदौर स्वाद के लिए जाना जाता है, ठीक उसी तरह बंगाल के अलग अलग स्वादिष्ट व्यंजन अपने आप में ख़ास होते है और बंगाल की विशेषता को दर्शाते है, इसलिए इस बार इन्दोरवासियों के लिए हमारे होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में स्वादिष्ट और मनमोहक व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला पेश की जाएगी, जिसमें वेज और नॉन- वेज के शौकीनों के लिए अलग-अलग ऑप्शन्स होंगे।

उन्होंने बताया कि, “ इस फूड फेस्टिवल में इन्हीं व्यंजनों का असली अनुभव मेहमानों को मिलेगा। शाकाहारी विकल्पों में 8 प्रकार के व्यंजन शामिल हैं, जो बंगाल के पारंपरिक स्वाद और ताजगी से भरपूर हैं। नॉन वेज व्यंजन में मटन और मछली जैसे पापदा, कटला और तंगड़ा शामिल हैं, जो बंगाल के विशिष्ट व्यंजनों की पहचान माने जाते हैं। इसके साथ ही, कोलकाता स्टाइल बिरयानी जो स्वाद और खुशबू में लाजवाब होती है, इसे खास तौर पर पेश किया जाएगा। हम चाहते हैं कि इंदौर के लोग बंगाल के प्रामाणिक स्वाद का अनुभव करें। इस फूड फेस्टिवल के लिए हमने खास तौर पर बंगाल से दो अनुभवी शेफ बुलवाए हैं, जो अपने पारंपरिक व्यंजनों की असली खुशबू और स्वाद को यहां तक पहुंचाएंगे।

लाइव काउंटर पर मेहमान अपनी पसंद के अनुसार पकवानों को तैयार होते हुए देख सकते हैं। तीन वेज और तीन नॉन- वेज स्टार्टर मेहमानों को बंगाल के असली स्वाद का एहसास कराएंगे। मिठाइयों में गुड़ का रसगुल्ला, गुड़ की खीर और मिष्टी दोई जैसी पारंपरिक बंगाली मिठाइयाँ हैं, जो बंगाल की मीठी संस्कृति का प्रतीक हैं और हर किसी के दिल को छू जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.