नौवीं कक्षा में नामांकन 30 सितंबर तक होंगे, बेस्ट ऑफ फाइव योजना इस सत्र से समाप्त

Updated on 26-06-2024 12:40 PM
भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के स्कूलों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का नौवीं कक्षा में नामांकन 10 जुलाई से 30 सितंबर तक हो सकेगा। 30 सितंबर के बाद 300 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।10वीं व 12वीं परीक्षा के फाॅर्म एक जुलाई से 30 सितंबर तक भरे जा सकेंगे। 25 नवंबर के बाद परीक्षा फाॅर्म भरने पर 10 हजार रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। 11 दिसंबर से 12 हजार विलंब शुल्क लगेगा।

अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने होंगे। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रवेश नीति 2024-25 जारी कर दी है।

जारी नीति में कहा गया है कि संस्था प्राचार्य का यह दायित्व होगा कि प्रवेश देते समय ही छात्र के सभी दस्तावेज की जांच पूर्ण रूप से कर लें।

इस संबंध में घोषणा पत्र भी जमा करना होगा। वहीं, विद्यार्थी ने जो विषय नौवीं व 11वीं में भरे हैं, वही 10वीं व 12वीं के आवेदन में भर सकेंगे। साथ ही अन्य बोर्ड से आए छात्रों के प्रकरणों में भी दस्तावेजों की जांच पूर्ण रूप से जांच की जाए।

उनके द्वारा जो स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं अन्य शैक्षणिक दस्तावेज प्रवेश के लिए जारी हों, वह 31 जुलाई के पूर्व की तिथि का जारी होना आवश्यक है।

मंडल द्वारा यदि जांच के दौरान यह पाया जाता है कि प्राचार्य द्वारा ग्राह्यता संबंधी कार्रवाई नहीं की गई है तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई। इसमें सत्र 2024-25 से नौवीं से बेस्ट आफ फाइव योजना समाप्त की जा रही है। वहीं 10वीं में सत्र 2025-26 से समाप्त कर दी जाएगी।

इसके साथ ही 10वीं में गणित के दो विकल्प बेसिक व स्टैंडर्ड का होगा। प्रवेश में नीति में साफ कहा गया है कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र में अंकित विषयों में किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.