आदमपुर छावनी में रोपित किए गए पौधों की बेहतर ढंग से देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

Updated on 10-09-2021 05:18 PM
भोपाल ।  निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने आदमपुर छावनी में वृहद एवं सघन वृक्षारोपण के कार्यों का जायजा लिया और पौधों की सुरक्षा और स्वस्थ्य रखने की बेहतर व्यवस्था करने, पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत कनेक्शन और हेलोजन लगाने तथा सुरक्षा हेतु रात्रि में कर्मचारी रखने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने बड़े पैमाने पर रोपित किए गए वृक्षों में कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कर सुरक्षित रखने तथा उनकी निदाई एवं गुड़ाई करने के भी निर्देश दिए। श्री चौधरी ने वृक्षारोपण स्थल पर बनाए गए कमरे के चारों ओर शेड लगाने तथा पर्याप्त मात्रा में संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त एम.पी.सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
नगर निगम भोपाल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर वृहद एवं सघन वृक्षारोपण का कार्य निरंतर किया जा रहा है और आदमपुर छावनी क्षेत्र में 14 एकड़ क्षेत्र में वृहद एवं सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है और 02 हजार से अधिक महुआ, नीम, बड़, आवला, जामुन, अमरूद, गुल्लर, पीपल, बरगद, हल्दू, खाकर, इमली, तिकोमा गुड़चुड़ी, खिन्नी, कचनार इत्यादि सहित विभिन्न प्रजातियों के बड़े आकार के पौधे लगाए गए है और विभिन्न प्रजातियों के और पौधे रोपित किए जायेंगे। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने गुरूवार को आदमपुर छावनी में वृहद एवं सघन वृक्षारोपण के कार्य का जायजा लिया और पौधों का बारीकी से अवलोकन भी किया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने वृक्षारोपण स्थल पर पौधों की सुरक्षा के लिए रात्रि में 02 कर्मचारियों की नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने, वृक्षारोपण स्थल पर बनाए गए कक्ष के चारों ओर शेड का निर्माण करने के निर्देश दिए। श्री चौधरी ने पौधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शीघ्रत विद्युत कनेक्शन लेने और हेलोजन लाईट लगाने के भी निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने पौधों को स्वस्थ्य रखने के लिए कीटनाशक रसायनों का छिड़काव करने और पौधों की निदाई एवं गुड़ाई बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री चौधरी ने बारिश के बाद पौधों की पर्याप्त सिंचाई के लिए पाईप लाईने शीघ्रता से बिछाने के निर्देश दिए। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.