पिछले अनुभव के साथ कोरोना की रोकथाम के बेहतर उपाय सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 25-12-2021 05:22 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखी जाएँ। संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए पिछले अनुभव के साथ सभी तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरोना की समीक्षा बैठक ले रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान सहित सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

जनता को तीसरी लहर से बचाना होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में भी पॉजीटिव केस 200 से ज्यादा हो गए हैं। कोरोना के केस पहले इंदौर और भोपाल में ही रहे थे, अब धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी केस आते जा रहे हैं। वर्तमान में 34 जिलों में एक्टिव केस नहीं है। आसपास के राज्य महाराष्ट्र और गुजरात में केसेस रहे हैं। पुराना अनुभव हमारे सामने है। लगभग सभी राज्यों में कोरोना के प्रकरण रहे हैं। सावधानी और सुरक्षा के लिए उपाय जरूरी है। जनता को तीसरी लहर से बचाना होगा। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखें। सतर्क और सावधान रहते हुए अभी से प्रयास करें। जनता की जिंदगी की सुरक्षा के उपायों में कोई कमी नहीं रहे।

-सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कोविड को नियंत्रण करना जरूरी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना टेस्ट का लक्ष्य बढ़ायें। अमेरिका, इंग्लैंड में बहुत ज्यादा केस रहे हैं। यह मानकर चले कि ओमिक्रान हमारे यहाँ गया है। प्रदेश में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके नागरिक ही जिम, सिनेमा हॉल एवं अन्य स्थानों पर जा सकेंगे। आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े, यह भी सुनिश्चित किया जाए। ऑक्सीजन की कमी नहीं रहने दें। इसे प्राथमिकता से लें। मास्क लगाना जरूरी है। वैक्सीनेशन और टेस्टिंग कराने की अपील हो। पूरी स्थिति पर नियंत्रण रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमेरिका, यूके, डेनमार्क की स्थिति देखें तो ओमिक्रान तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में पूरी जिम्मेदारी, सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कोविड को नियंत्रित करना जरूरी है।

-अनावश्यक भीड़ वाले आयोजन से बचें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के साथ बैठक करें। प्रभारी मंत्री भी बैठकों में जुड़ें। संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, अनावश्यक भीड़ वाले आयोजन से बचें। कलेक्टर इसका पालन करायें।

-वैक्सीनेशन लगातार जारी रखें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीनेशन में विभागों सहित कलेक्टर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सेकेण्ड वैक्सीन की डोज में देश में नं-1 है और पहले डोज़ में भी हम लगभग नंबर वन है। वैक्सीनेशन लगातार जारी रखें। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सभी का वैक्सीनेशन हो।

-क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को सक्रिय करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पॉजीटिव प्रकरण रहे हैं। टेस्टिंग कम हो, लक्ष्य के अनुसार टेस्ट प्रतिदिन हों। पॉजीटिव आने पर 30 लोगों की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग हो। होम आयसोलेशन की व्यवस्था होने पर अस्पताल में भर्ती करें। अस्पतालों में वेंटीलेटर्स और बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था हो। ऑक्सीजन की लाइनें ठीक रहे। आयसोलेशन बिस्तर देख लें, पीएसए प्लांट चालू हालात में रहे। कंसन्ट्रेटर चालू करके देख लें। बिजली व्यवस्था ठीक रहें, जनरेटर की भी व्यवस्था हो। आवश्यक आवश्यक दवाओं का कम से कम एक महीने का स्टॉक हो। कोविड केयर सेंटर को फिर से चिन्हित करें। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 31 मार्च तक अनुबंध बढ़ाया गया है। पीएसए संयंत्र के लिए तकनीशियन की व्यवस्था रखें। सभी जिलों में प्लानिंग रिपोर्ट बना लें। मैपिंग कर प्रायवेट और शासकीय अस्पतालों में बिस्तरों की व्यवस्था को देखें। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में समन्वय करें। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को सक्रिय करें। जनता को साथ लेकर काम करें। गरीब की रोजी-रोटी को बचा सकें, इसका भी ध्यान रखा जाए। जनता को कोई असुविधा हो। समन्वय से कार्य करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.