हर घर तक नियमित जल सप्लाई योजनाओं का संचालन एवं संधारण सुनिश्चित करें - मंत्री श्री शुक्ल

Updated on 28-09-2023 12:45 PM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जल भवन में जल जीवन मिशन एवं विभागीय कार्यों की प्रदेश स्तरीय समीक्षा में निर्देश दिये कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शुद्ध नल-जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये नियमित मॉनिटरिंग करें। नवीन कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के साथ कार्यरत योजनाओं का सुचारू संचालन-संधारण महत्वपूर्ण है। इसके लिये स्थानीय एवं तकनीकी समस्याओं के दृष्टिगत कार्ययोजना बनाए। जल सप्लाई संबंधी सुविधा के संचालन की वस्तुस्थिति के लिए फीड-बैक मैकेनिज्म तैयार किया जाये। संचालन संधारण के लिये उत्तरदायित्व तय किए जाएँ। बैठक में प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल, प्रमुख अभियंता श्री संजय अंधवान, प्रमुख अभियंता सलाहकार श्री के.के. सोनगरिया, मुख्य अभियंता, जल जीवन मिशन के महाप्रबंधक, अधीक्षण यंत्री, समस्त ज़िलों के कार्यपालन यंत्री उपस्थित थे।

अब तक 65 लाख 46 हज़ार ग्रामीण घरों में पहुँचा नल से जल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा-शक्ति और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में जल जीवन मिशन का तीव्र क्रियान्वयन हुआ है। अब तक प्रदेश के 65 लाख 46 हज़ार ग्रामीण घरों में नल-जल की सुविधा के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अमला बधाई का पात्र है। उन्होंने आशा व्यक्त की शीघ्र ही प्रदेश के हर घर में गुणवत्तापूर्ण और नियमित जल सुविधा पहुँचेगी। इसके लिए आवश्यक हैं कि स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और ग्रामीण जन को धैर्य से सुना जाए एवं उनके निराकरण के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएँ।

31 दिसंबर 2025 तक शत-प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल-जल सप्लाई का लक्ष्य

प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल ने बताया कि विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक 76 प्रतिशत (85 लाख 52 हज़ार ग्रामीण घर) एवं 31 दिसंबर 2025 तक शत प्रतिशत (112 लाख 17 हज़ार ग्रामीण घर) प्रगति का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ल ने बताया कि समस्त शत-प्रतिशत ग्रामीण घरों तक नल-जल प्रदाय के लिये जल-जीवन मिशन अन्तर्गत 79 हज़ार 604 करोड़ लागत की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी है। एकल नल-जल योजना में 17 हज़ार 166 करोड़ लागत से 26 हज़ार 261 ग्राम और 62 हज़ार 438 करोड़ लागत से 35 हज़ार 996 ग्राम में नल-जल सुविधा का कार्य किया जा रहा है। कुल 148 समूह नल-जल योजना में से 33 योजना पूर्ण हो गयी हैं जिनसे 1733 ग्राम में नल जल सुविधा प्रदान की जा रही है। 32 हज़ार 700 ग्राम की 109 समूह नल-जल योजना प्रगतिरत हैं। शेष 6 योजनाओं की निविदा प्रक्रियाधीन है। 26 हज़ार 261 एकल नल जल योजनाओं में से 8 हज़ार 425 पूर्ण, 16 हज़ार 916 प्रगतिरत और 920 योजनाओं की निविदा प्रक्रियाधीन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.