सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें

Updated on 19-01-2024 12:12 PM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित नही रहे। विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर शिव नगर (वार्ड-73) में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुईं‍।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग और विशेषकर गरीबों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। महिलाओं के हित में भी अनेक योजनाएँ संचालित हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने केन्द्र और राज्य सरकार की अनेक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। क्षेत्र में विकास कार्यों को करने में कमी नहीं रहेगी।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न योजनाओं के लाभ दिलाने के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया है। आधार सहायता केन्द्र, आधार कार्ड अपडेशन के लिये उपलब्ध है। साथ ही आयुष्मान योजना के कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि निर्माण योजना की हितग्राही श्रीमती सविता कुशवाह सहित अन्य हितग्राहियों ने उन्हें योजना में मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की चर्चा की। हितग्राही ने बताया कि वह अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं। हितग्राहियों ने योजनाओं और सरकार की सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय पार्षद श्री राजू राठौर ने स्वागत उद्बोधन दिया। पार्षद श्रीमती शकुर सिंह लोधी, पूर्व पार्षद श्री गणेश राम नागर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.