किसानों को खाद का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाए – मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 31-10-2021 06:05 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को खाद का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित करें। जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता के साथ खाद पहुँचाई जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर कृषि, मार्कफेड, सहकारिता और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रदेश में खाद की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

- खाद की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अधिकांश बोनी नवम्बर माह में होती है। बोनी के सीजन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इसलिए प्रदेश में खाद की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी नहीं छोड़ें।

 उन्होंने कहा कि खपत की मात्रा का आंकलन कर केन्द्र सरकार से खाद की रैक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की खाद मिलने में समस्या उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को एन.पी.के. खाद का उठाव कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एन.पी.के. खाद का उठाव अधिक हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.