एसेंशिया होटल इंदौर को ‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का प्रतिष्ठित सम्मान

Updated on 04-02-2026 11:14 AM

इंदौर: इंदौर का आतिथ्य क्षेत्र तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और इसी क्रम में एसेंशिया होटल इंदौर ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2025 – मध्य प्रदेश के अंतर्गत ‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया है।

यह सम्मान होटल की उत्कृष्ट मेहमाननवाज़ी, भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर और लग्ज़री वेडिंग एक्सपीरियंस देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। एसेंशिया होटल अपने आधुनिक बैंक्वेट हॉल, प्रीमियम डेकोर, विशाल लॉन स्पेस, हाई-एंड कैटरिंग और पर्सनलाइज़्ड सर्विस के लिए जाना जाता है, जो हर शादी को रॉयल और यादगार बना देता है।

शहर में डेस्टिनेशन वेडिंग, ग्रैंड रिसेप्शन, प्री-वेडिंग फंक्शंस और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए यह होटल तेजी से पहली पसंद बनकर उभरा है। यहां की प्रोफेशनल इवेंट टीम हर आयोजन को थीम-बेस्ड और कस्टमाइज़्ड अंदाज़ में तैयार करती है, जिससे मेहमानों को लक्ज़री के साथ घरेलापन भी महसूस होता है।

इस उपलब्धि पर होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा, “‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ का यह सम्मान हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। हमारी पूरी टीम हर आयोजन को परफेक्ट बनाने के लिए दिल से मेहनत करती है। मेहमानों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम आगे भी इंदौर में वेडिंग और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि एसेंशिया होटल का लक्ष्य केवल आयोजन स्थल उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर मेहमान को ऐसा अनुभव देना है जिसे वे जीवनभर याद रखें।

टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2025 में मिली यह उपलब्धि न केवल एसेंशिया होटल की उत्कृष्ट सेवाओं को रेखांकित करती है, बल्कि इंदौर को देश के उभरते वेडिंग और लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी हब के रूप में भी मजबूत पहचान दिलाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.