पांचवी-आठवीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन पूरा, नंबर चढ़ाना बाकी

Updated on 11-05-2023 06:09 PM
 इंदौर। पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पूरा हो गया। अब छात्र-छात्राओं के नंबर पोर्टल से जुड़े साफ्टवेयर पर चढ़ाना बाकी है। यह काम अगले तीन से चार दिनों में खत्म होगा। सरकारी-निजी स्कूलों के एक हजार से अधिक शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया है। जबकि राज्य शिक्षा केंद्र ने अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं बताई है। वैसे अधिकारियों ने 20 मई तक रिजल्ट घोषित होगा।

इंदौर जिले में 5वीं तथा 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए थे। शासकीय उत्कृष्ट हा से स्कूल देपालपुर में सांवेर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रालामंडल में महू, उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय महू में इंदौर ग्रामीण क्षेत्र, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सांवेर में देपालपुर, शारदा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में भोपाल जिले के नगरीय क्षेत्र की कापियां जांची गई, जबकि इंदौर शहरी क्षेत्र एक एवम दो की समस्त कापियां हायर सेकेंडरी स्कूल निशातपुरा भोपाल में जांचने का काम हुआ।

इंदौर में लगभग 1500 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी मूल्यांकन कार्य में लगे हैं। वैसे इंदौर जिले के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के विषय पढ़ाने वाले शिक्षक काफी कम है। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने मूल्यांकन कार्य में निजी स्कूलों की शिक्षकों की मदद लेने पर जोर दिया। करीब 200 ने मूल्यांकनकर्ता की भूमिका अदा की है। वैसे इंदौर जिले में 90 हजार बच्चों का मूल्यांकन अलग-अलग जिलों में किया है।
शारदा विद्यालय की प्राचार्य सुनैना शर्मा के अनुसार, लगभग 2.16 लाख कापियां जांच के लिए केंद्र पर आई थी। वैसे अकेले शारदा स्कूल में 1.60 लाख का मूल्यांकन हुआ। इनके मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की कापी जांचने का काम पूरा हो गया। सिर्फ कंप्यूटर के माध्यम से नंबर चढाने का किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.