स्नातक प्रथम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, 20 अगस्त तक रिजल्ट

Updated on 07-07-2023 06:11 PM
 इंदौर। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सिर्फ बीए फर्स्ट ईयर का एक पेपर बाकी है, जो शनिवार को होने वाला है। मगर इसे पहले ही विद्यार्थियों की कापियां जांचने का काम शुरू हो गया है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जल्द देने पर जोर दिया है, क्योंकि इन दिनों उच्च शिक्षा विभाग ने अगली कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ऐसे में जब तक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी नहीं होगा। वे सेकंड ईयर की पढ़ाई नहीं कर सकते है। इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सारे पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम घोषित करने की डेडलाइन निर्धारित कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक 20 अगस्त तक रिजल्ट निकाले जाएंगे।
बीए, बीकाम, बीएससी, बीएचएससी, बीएसडब्ल्यू, बीजे सहित अन्य यूजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा जून पहले सप्ताह में शुरू हुई। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से विश्वविद्यालय को बीच-बीच में कई पेपर की तारीख बदलनी पड़ी। यही वजह है कि 8 जुलाई तक परीक्षा को खींचना पड़ी। लगभग 82 हजार छात्र-छात्राएं के लिए 130 केंद्र बनाए थे। अप्रैल-मई में शुरू होने वाली फर्स्ट ईयर की परीक्षा करीब महीनेभर देरी से रखी गई।

विश्वविद्यालय ने पेपर होते ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवा दिया है। 40 दिन में मूल्यांकनकर्ताओं को कापियां जांचना है। तीन दिन पहले कुलपति डा. रेणु जैन ने परीक्षा और गोपनीय विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें रिजल्ट को लेकर डेडलाइन रखी। पहले बीकाम आनर्स और बीएससी का रिजल्ट 20 अगस्त के बाद निकालेंगे। विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से इन पाठ्यक्रम के रिजल्ट पहले घोषित होंगे।

बीए और बीकाम में 24-32 हजार विद्यार्थी है। इनकी कापियां जांचने के लिए बाहर भिजवाई जाती है। वहां से आने में भी समय लगता है। इसके चलते बीए-बीकाम का रिजल्ट आने के बीच में दस दिनों का अंतर रहेगा। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी का कहना है कि मूल्यांकन और रिजल्ट की डेडलाइन तय कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.